नीमच। मालवा की वैष्णो देवी कहलाने वाली मां भादवा माता मंदिर परिसर में आगामी दिनों में नवरात्रि मेले का आयोजन

जन जागृति संगम न्यूज
नीमच। मालवा की वैष्णो देवी कहलाने वाली मां भादवा माता मंदिर परिसर में आगामी दिनों में नवरात्रि मेले का आयोजन किया जाना हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन तैयार की हैं। जिसमें पूर्व में जो मेले आयोजित हुआ करते थे। उन व्यवस्थाओं को बदलकर नई व्यवस्था लागू की जा रही हैं। जिसमें भक्तों को दर्शन के लिए अलग मार्ग एवं दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए अलग मार्ग चयनित किया गया हैं। जिसको लेकर आज बड़ी संख्या में भादवा माता के दुकानदार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह को सौंपा। 

जिसमें उन्होंने बताया कि भगवा माता संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत भादवा माता में प्रतिवर्ष नवरात्रि के दो मेलों का आयोजन किया जाता है। जिसके अनुसार वहां के स्थानीय दुकानदारों को दुकान आवंटित की जाती है। इस वर्ष के मेले में सभी दुकानदारों को वहां से हटाकर नई जमीन पर दुकान लगाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जबकि उक्त स्थान पर यात्री गणों का आना जाना नहीं होता। जिसके कारण दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त मेले में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए भी बाईपास से सीधा मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश कराया जाएगा। जिससे दुकानदारों की ग्राहकी बिगड़ेगी।

दुकानदारों ने ज्ञापन में मांग की है कि नवरात्रि के मेले पूर्व की तरह ही आयोजित किए जाएं। जिसमें दुकानें फुटपाथ पर और दर्शनार्थी उसी मार्ग से दर्शन के लिए जाएं ताकि दुकानदारों को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां