*एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ मनासा में चलाया गया सेल्फी विथ सकाेरा अभियान- वितरित किए सकोरे*

जन जागृति संगम न्यूज
    *मनासा*
*डॉ बबलु चौधरी*
प्रदेशभर में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए संस्था बि.आर. एजुकेशन सोशल फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा अभियान सेल्फी विथ सकोरा अभियान सीजन -3 के तहत मनासा में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों एवं महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया  के मार्गदर्शन स्वयंसेवकों के सहयोग से शासकीय आर.वी. कॉलेज परिसर, पुलिस कालोनी ,साई मंदिर परिसर, पुलिस थाना परिसर में सकोरे लगाएं गए। एवं सेल्फी विथ सकोरा अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय आर.वी. कॉलेज से प्रारंभ की गई।  संस्था द्वारा निरंतर  बेजुबान जानवरों पक्षियों के लिए सेल्फी विथ सकोरा अभियान एवं आम लोगों को नि:शुल्क सकोरा (पानी का पात्र) बांटकर घर की छत पर लोगों से पक्षियों के लिए पानी और भोजन रखने की अपील करता है, ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी और भोजन मिल सके। इस वर्ष भी संस्था द्वारा सेल्फी विथ सकोरा अभियान सीजन- 3 के तहत सभी सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों समेत समस्‍त नागरिकों से बेजुबान पक्षियों को पानी, भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपने-अपने आवास पर सकोरा लगाने का आग्रह किया है
इस अभियान में विशेष तौर पर मनासा तहसील अध्यक्ष समीर मंसूरी, नीमच जिला अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र मालवीय, सदस्य फरजाना मंसूरी, नमीरा शेख, विशाल तोसावत, आर.वी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम.एल.धाकड़ एवं समस्त स्टॉप एवं पुलिस थाने मैं प्रधान आरक्षक कमलेश यादव ए.एस.आई. दीवान सिंह चौहान आरक्षक पंकज झलवारा एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक 
आदि उपस्थित रहे। संस्था बि.आर. फाउंडेशन जो कि शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहता है आज फिर एक और पशु-पक्षी सेवा में अपना योगदान दिया उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हेमलता भाटी ने दी

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*