*विधायक श्री परिहार के प्रयास से 1 करोड़ 26 लाख के चम्पी- कालीकोठड़ी पहुँच मार्ग की वित्तीय राशि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण*

जन जागृति संगम न्यूज 

सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ 

नीमच। 31 अगस्त/ नीमच के क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार के अथक प्रयासों से नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो में सुविधाओ के विस्तार को मिल रही उत्तरोतर गति, निरंतर जारी है, जिसमें कई नवींन सड़को को बनाये जाने हेतु स्वीकृति प्राप्त हो रही है।
इसी कड़ीं में विधायक श्री परिहार की अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नीमच विधानसभा क्षेत्र के चम्पी- कालीकोठड़ी पहुँच मार्ग राशि 1 करोड़ 26 लाख 75 हजार गौण खनिज विभाग द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एजेंसी के माध्यम से सड़क के निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
मालूम हो कि विधायक श्री परिहार के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में भी करोडो की लागत से सड़को के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए है। जिनमें से कई सड़को का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और कई सड़को का निर्माण कार्य  प्रगतिरत है ,लगातार हो रहे सड़को के निर्माण कार्यो से ग्रामीणो को राहत मिल रही है।
इस स्वीकृति पर विधायक ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सहृदय आभार जताया ।
 विधायक श्री परिहार ने बताया कि 1 करोड़ 26 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित होने वाली इस सड़क के निर्माण से हजारों ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे व ग्रामीणों का आवागमन सुलभ हो सकेगा । नीमच विधानसभा क्षेत्र के काली कोठड़ी से चम्पी के बीच आने वाले कई ग्रामों की सड़क कई वर्षो से अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी जिन पर आवागमन के दौरान ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, ये क्षेत्र डूब के अंर्तगत आता है जिसके कारण क्षेत्रवासियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था जिसके दृष्टिगत ग्रामीणजन द्वारा इस सडक निर्माण हेतु आग्रह भी किया जा रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रो की इन अति आवश्यक सड़क का निर्माण करवाया जाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करवाई जावे ताकि आवागमन सुलभ हो सके।
 इसी को दृष्टिगत रखते हुए विधायक श्री परिहार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रो की इस अति आवश्यक जीर्ण-शीर्ण सड़क के निर्माण हेतु राशि के प्रस्ताव भेजे थे जिसकी वितीय स्वीकृति जारी कर दी गई है,अब टेंडर प्रक्रिया होकर जल्द ही इस सडक का निर्माण कार्य प्रारम्भ होकर पूर्ण होगा।
विधायक श्री परिहार द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है जिसे लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक श्री परिहार के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां