*टीकमगढ में 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर पकड़े गये* *पूर्व सीएमएचओ के बिल भुगतान के लिए ट्रेजरी अफसर ने मांगी रिश्वत- लोकायुक्त सागर की टीम ने की कार्रवाई*

जन जागृति संगम न्यूज 



टीकमगढ़। कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय शाखा में मंगलवार को दोपहर में लोकायुक्त पुलिस सागर की छापामार कार्रवाई हुई है। इसमें जिला कोषालय अधिकारी और सहायक कोषालय अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया और कई विभाग के प्रभारी अधिकारी दफ्तर छोड़कर भाग गए।

लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि टीकमगढ़ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पूर्व में तैनात डॉ शिवेंद्र चौरसिया काफी समय पहले रिटायर हो गए थे। रिटायर होने के बाद उनका जीपीएफ, अर्जित अवकाश, मेडिकल सहित अन्य कार्यों को लेकर करीब 43 लाख रुपए के बिल का भुगतान जिला कोषालय कार्यालय से किया जाना था, जिसके एवज में जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल और सहायक कोषालय अधिकारी शिवराम प्रजापति द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसमें डॉक्टर चौरसिया द्वारा पूर्व में ही 5000 रिश्वत के रूप में बातचीत के दौरान दे दिए गए थे। लेकिन इसके बाद 10000 मंगलवार को देना तय हुआ और मंगलवार को 10000 की रिश्वत लेते हुए जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल को पकड़ा है। इसमें सह आरोपी के रूप में सहायक कोषालय अधिकारी शिवराम प्रजापति भी शामिल है कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त सागर डीएसपी राजेश खेड़े, टीआइ मंजू सिंह सहित अन्य विशेष पुलिस स्थापना इकाई के सदस्य शामिल रहे।

*कलेक्ट्रेट में हड़कंप:*
लोकायुक्त की कार्रवाई से टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेजरी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी दफ्तरों से गायब हो गए। जब तक लोकायुक्त की कार्रवाई चलती रही। तब तक कर्मचारी गायब ही रहे। कोई भी कर्मचारी लोकायुक्त टीम के सामने आने के लिए तैयार नहीं था। इससे टीम के खौफ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*