2022 Murti Sthapna: *गणेश जी को घर में स्थापित करते समय इन बातों का रखें ध्यान*


Ganesh Chaturthi Murti Sthapana 
*जन जागृति संगम न्यूज  डिजिटल*

जन जागृति संगम की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ
Ganesh Chaturthi 2022 Puja: 
गणेशोत्सव के दौरान मंदिरों से लेकर घर-घर गणपति की स्थापना की जाती है। लेकिन आप घर पर गणपति की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं तो इससे पहले कुछ नियमों को जरूर जान लें।
*गणेश चथुर्थी मुर्ति स्थापना*


गणेश चतुर्थी गणपति मूर्ति स्थापना नियम मुख्य बातें 
बाईं ओर सूंड वाले गणपति को घर पर स्थापित करे।
गणेश चतुर्थी पर घर लाएं बैठी अवस्था में 

दिशा-गणेशजी की मुर्ति दक्षिण दिशा और दक्षिण कोने में स्थापित नही  करनी चाहिए 

Ganesh Chaturthi 2022 Murti Sthapana Niyam: 
गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दुनियाभर में मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत बुधवार 31 अगस्त 2022 से हो रही है। गणेश चतुर्थी में मंदिरों से लेकर घर-घर बप्पा के मूर्ति की स्थापना की जाती है और पूरे 10 दिनों तक उनकी आराधना की जाती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर जिस घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है और पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा की जाती है। वहां सदैव उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार गणपति के जन्मोत्सव के रूप में दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिन लोग गणपति की मूर्ति स्थापित करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ बातों को जरूर जानना चाहिए।

*घर ला रहे हैं गणपति तो इन बातों को जरूर जानें*


*दिशा का रखें ध्यान*

गणपति की मूर्ति को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके नहीं रखना चाहिए और ना ही दक्षिण कोने में मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। गणपति की मूर्ति स्थापित करने के लिए उत्तर पूर्व यानी ईशाण कोण को सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही मूर्ति को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं।


*चौकी पर बिछाएं लाल कपड़ा*

गणपति की मूर्ति को सीधे जमीन पर ना रखें। आप किसी चौकी में भगवान की मूर्ति स्थापित करें जिसपर लाल रंग का कपड़ा बिछा हो।

*गणपति की ऐसी मूर्ति लाएं घर*

घर पर गणपति स्थापित करते समय मूर्ति का सही चुनाव करें। आप बैठे हुए गणपति की मूर्ति को घर पर स्थापित करें। कभी भी ऐसी मूर्ति घर न लाएं जिसमें गणेश जी खड़े हों। क्योंकि बैठी अवस्था में गणपति की मूर्ति घर के लिए शुभ मानी जाती है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*