*मध्‍य प्रदेश में साढ़े सात हजार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी* *मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा, कहा- सीएम राइज स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों के पालकों को लिखेंगे पत्र* *सीएम राइज स्कूलों में 2.40 लाख विद्यार्थियों का नामांकन*

जन जागृति संगम न्यूज 


*✍🏻विकास तिवारी*
भोपाल। प्रदेश में साढ़े सात हजार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 274 सीएम राइज स्कूलों में दो लाख 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। यहां का वातावरण पालक और विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है। इसे बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना बड़ी चुनौती है। इसे सरकार, शिक्षक और पालक टीम भावना से लेंगे।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कही। साथ ही बताया कि वे सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के पालकों को प्रेरित करने के लिए वे उन्हें पत्र लिखेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और अवधारणाओं की समझ को बढ़ाना है। इस दौरान बताया गया कि सीएम राइज स्कूलों के संचालन के लिए प्राचार्य और उप प्राचार्यों के प्रशिक्षण के साथ चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। शालाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने प्रवेश उत्सव मनाए गए। 80 हजार प्राथमिक और अतिथि शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया गया है।

भोपाल और इंदौर में जेईई, नीट तथा सीए के लिए सुपर 100 योजना संचालित है। इसमें जेईई मेंस में 75, जेईई एडवांस में 21 और नीट में 75 विद्यार्थियों ने पात्रता अर्जित की। देश की अग्रणी संस्था आइसीएस लखनऊ के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित निश्शुल्क करियर काउंसिलिंग एंड गाइडेंस का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। एचसीएल कंपनी के टेकबी कार्यक्रम में 688 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। ये सभी विद्यार्थी प्रशिक्षण के बाद एचसीएल कंपनी के कर्मचारी बनेंगे। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*