*फिरौती के लिए हत्या के मामले मे 4 माह से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम 


चित्तौड़गढ़। फिरौती के लिए मांगे गए रुपये नहीं मिलने पर मारपीट कर हत्या करने के मामले में पारसोली थाना पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा राजगढ़ थाना पारसोली निवासी कुलदीप शर्मा का अपहरण कर उसके पिता से उसे छोड़ने के बदले में फिरौती में 60 लाख रुपये की मांग की थी।
     पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि राजगढ़ थाना पारसोली निवासी रूपशंकर शर्मा ने दिनांक 12.05.22 को  
अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 08.05.22 को मेरा लडका कुलदीप शर्मा चितौडगढ जाकर आने की कहकर गया था, जो वापीस नही आया, उसके फोन पर हमने फोन किया तो अन्य कोई व्यक्ति बात कर रहा था। दिनांक 11.05.22 को मेरे लडके से बात हुई तो उसने बताया कि विनय धवन व उसके साथी मुझे राजगढ बस स्टैण्ड से बहला फुसलाकर गाडी मे बिठाकर हरियाणा पंजाब ले गये है। मेरे से 60 लाख रुपये मांग रहे है, पिताजी आप 60 लाख रूप्ये लेकर आ जाओ या खाते मे डलवा दो। इस पर मैने रुपये के लिए इनकार किया तो विनय धवन व उसके साथीयो ने मेरे लडके को बुरी तरह से मारपीट कर अवैध वसुली व फिरौती के लिए विनय धवन ने मेरे बडे पुत्र नरेन्द्र शर्मा के मोबाईल पर विडीयो कॉल किया जो विडीयो कॉल मे मेरे लडके को देखा तो वह लहुलुहान हो रहा था व पुलिस मे रिपेार्ट करने से पुलिस आने से पहले मार देने की धमकी दे रहे थे। 
        उक्त रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। तत्कालीन थानाधिकारी मय जाप्ता के प्रार्थी के लड़के व आरोपी विनय धवन की तलाश मे गए तो प्रार्थी का लडका कुलदीप शर्मा जेके सुपरस्पेस्लीटी हॉस्पिटल चरखी दादरी हरियाणा मे भर्ती मिला। जिसको ईलाज हेतु उसके परिजन एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर लेकर आये जहॉ पर ईलाज के दौरान कुलदीप शर्मा की मृत्यु हो गई। 
     मामले मे विनय धवन व उसके साथीयों के साथ कुलदीप शर्मा के साथ मारपीट करने से उसकी मृत्यु हो जाने से हत्या का मामला दर्ज किया गया।
      फिरौती के लिए हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु एसपी श्री राजन दुष्यंत ने थानाधिकारी पारसोली घेवरचन्द उनि के नेतृत्व मे कोतवाली निम्बाहेड़ा के सउनि सुरज कुमार, पारसोली के हैड कानि सुभाष चन्द, कानि रणजीत सिंह व मस्तराम की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रयास कर फिरोती के लिए हत्या के आरोपी हरियाणा के कन्हेटी थाना चरखी दादरी सदर तह. व जिला चरखी दादरी हाल विला न. 16 डी एफ एल विलाज गुड़गांव रोड़ दूलिना झज्जर थाना सदर झज्जर जिला झज्जर निवासी 27 वर्षीय विनय धवन पुत्र आनन्द धवन जाट व हरियाणा के दादरी तोए थाना सदर झज्जर जिला झज्जर निवासी 21 वर्षीय सुनिल उर्फ सन्नी पुत्र सुरेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया गया। 
     दोनो आरोपियों से जांच करने पर ज्ञात आया कि आरोपी विनय धवन व मृतक कुलदीप शर्मा के बिच पेेसै की लेनदेन थी। जो विनय धवन पेसैं लेने के लिए प्रलोभन देकर जरियें मोबाईल सम्पर्क कर कुलदीप शर्मा को झज्जर हरियाणा बुलाया और उसके बाद पेसेैं के लिए मारपीट कर उसके परीजनो से भी जरीये विडीयों कॉल पर मारपीट करते हुए दिखाकर पैसे मंगवाने की मांग की। मगर परीजन रुपये देने मे असमर्थ रहे। जिस कारण कुलदीप के साथ मुल्जिमान द्वारा मारपीट करने से उसकी मृत्यु होना पाया है। मृतक से मारपीट करने वाले आरोपियों विनय धवन व सुनिल उर्फ सन्नी को गिरफतार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया गया। पुलिस अभिरक्षा में होकर आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त वाहन व मारपीट मे उपयोग मे लिए गये उपकरण की बरामदगी तथा अन्य अन्य आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास जारी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*