*देश के वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने "कहां तुम चले गए " पुस्तक डॉ हरीश भल्ला को भेंट की : विमोचन नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होगा* इधर *इंटरनेशनल फेडरेशन आफ एसोसिएशन (फीफा) ने भारतीय फुटबॉल संस्था (आइफा) को सस्पेंड किया*

जन जागृति संगम न्यूज़

[30/8, 1:26 PM] पत्रकार जगदीश राठौर

*देश के वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने "कहां तुम चले गए " पुस्तक डॉ हरीश भल्ला को भेंट की : विमोचन नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होगा**
रतलाम/हिंदुस्तान की आजादी के साथ एक राजस्थानी सीख बच्चे का सफर शुरू हुआ उसकी सांसो में सरगम उठती है उसके शबद और कीर्तन सुनने को रूहानियत से भरे लोक में ले जाते जब वह पक्की रागदारी में गुरुवाणी का संदेश श्रद्धालु तक पहुंचा था तो वह बालक जगमोहन के चेहरे पर एक तेज देखते उसके गुरु ने कहा *यह जग को जीतेगा ***यही बालक सरदार जगमोहन नौजवान हुआ तो अपने सुरों को शक्ल देते हुए संकल्प, समर्पण और संगीत साधना के बल पर गजल सम्राट बन बैठा जिसे हम जगजीत सिंह के नाम से जानते हैं उसने ग़ज़ल को महफिलों से निकालकर घर घर पहुंचा दिया । जगजीत सिंह के सफर की समूची दास्तान जिसे शायद ही कोई जानता हो इस बेजोड़ कलाकार की जीवन कथा वह है जो आप पहली बार जानेंगे वह दासता जो अब तक सामने नहीं आई,वह प्रसंग जो स्वयं जगजीत जगजीत सिंह ने सुनाएं । जगजीत सिंह की कहानी देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, फिल्म निर्माता निदेशक राजेश बादल ने नई दिल्ली में स्थित *जावरा हाउस जाकर डॉक्टर हरीश भल्ला ***को अपनी किताब "कहां तुम चले गए "भेंट की । इस किताब का लोकार्पण अति शीघ्र नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होगा ।
____

*इंटरनेशनल फेडरेशन आफ एसोसिएशन (फीफा) ने भारतीय फुटबॉल संस्था (आइफा) को सस्पेंड किया*

जन जागृति संगम न्यूज़

[30/8,12:11PM]पत्रकार जगदीश राठौर
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में फुटबॉल को संचालित करने वाली संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) ने भारतीय फुटबॉल संस्था (AIFF) को सस्पेंड कर दिया है। इस सस्पेंशन के चलते भारत में इसी साल होने वाले अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप की मेजबानी भी छिन गई है।
फीफा के आदेशानुसार, जब तक यह सस्पेंशन रहेगा तब तक भारत की टीमें अभी किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और भारत को किसी मैच या इवेंट की मेजबानी नहीं मिल सकेगी।
*ये है फीफा का आदेश*
खेलों की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि फीफा कमेटी ने भारत की फुटबॉल एसोसिएशन को सस्पेंड कर दिया है, जिसके साथ भारत से अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप की मेजबानी भी छीन ली गई है।
फीफा की तरफ से जारी इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि फीफा काउंसिल ने ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का फैसला लिया है क्योंकि इसमें तीसरी पार्टी की दखलंदाजी है, जो फीफा के नियमों का उल्लंघन है। यह बैन तभी वापस लिया जाएगा, जब AIFF का कार्यभार सही एडमिनिस्ट्रेटर्स के हाथों में होगा और बोर्ड के संविधान को सही तरीके से लागू किया जाएगा।
फीफा ने आगे कहा, “सस्पेंशन का मतलब यह है कि 11 से 30 अक्टूबर 2022 को भारत में फीफा का अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप जो होना था, वह अब नहीं होगा और उसे कहीं और शिफ्ट कर दिया जाएगा। फीफा लगातार भारत सरकार के खेल मंत्रालय के संपर्क में है और आगे के एक्शन प्लान पर काम कर रहा है।”
भारत में फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (AIFF) में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। दरअसल, आइफा के अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल हैं, जो 2009 से ही इस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इस दौरान वह चार-चार साल के 3 कार्यकाल पूरे कर चुके है।
इसी के चलते फीफाऔर आइफा के बीच विवाद शुरू हुआ। फीफा चाहता है कि आइफा में चुनाव हो, संस्था का नए सिरे से गठन हो ताकि चीजों को संवैधानिक तौर पर आगे बढ़ाया जा सके।
उधर, भारत की सुप्रीम कोर्ट में भी इससे जुड़ा एक मामला चल रहा है, जहां शीर्ष न्यायालय ने भी आइफा को जल्द से जल्द चुनाव कराने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने साफ कहा था कि वह नहीं चाहते कि फुटबॉल वर्ल्डकप भारत से बाहर जाए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*