चोरी गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

जन जागृति संगम न्यूज़ 

जगदीश राठौर 


रतलाम / पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देशन में रतलाम जिले के नामली थाना ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है इसी के अंतर्गत नामली पुलिस ने हरी ओम पिता कन्हैया लाल वर्मा निवासी ग्राम पंचेवा जिला रतलाम से  मोटरसाइकिल बिना दस्तावेज की जांच की । जांच में वाहन के कागज मांगने पर हरिओम वर्मा ने वाहन के दस्तावेज नहीं  होकर उक्त वाहन चोरी की होना एवं करीब 10 माह पूर्व  उसके साथी राहुल सिंह पिता भवर सिंह राजपूत निवासी ग्राम गुडर खेड़ा तहसील पिपलोदा जिला रतलाम के साथ ग्राम सुंदरसी( कंजर डेरा) जिला  शाजापुर से  ₹50000 में खरीद कर  चला रहा था दोनों आरोपियों  से मोटरसाइकिल जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा बरामद की गई  मोटरसाइकिल की कीमत एक लाख 5 हजार बताई गई है ।पुलिस ने धारा 41 (1) 4 102 जाब्ता फौजदारी एवं 379 भारतीय दंड विधान का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी की अन्य मोटरसाइकिलौ की बरामदगी हेतु पुलिस टीम शाजापुर में भेजी गई है ।इस प्रकरण की सफलता मे थाना प्रभारी नामली श्रीमती प्रीति कटारे, उप निरीक्षक अशोक सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर ,प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह राठौर, संतोष अग्निहोत्री, छोटे लाल यादव ,राहुल जाट, आरक्षक नितिन डामोर, कुलदीप व्यास, मनोज मुजाल्दे व मदन भरावत की सराहनीय भूमिका रही ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां