आरोग्य भारती की जिला बैठक सम्पन्न*

जन जागृति संगम न्यूज़

आरोग्य भारती की जिला बैठक सम्पन्न*

*नीमच*
*डॉ बबलु चौधरी*
आरोग्य भारती नीमच के जिला सचिव कमलाशंकर विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29 अगस्त को भगवान परशुराम मंदिर, नीमच में संपन्न हुई जिसमे संगठनात्मक एवं अन्य गतिविधियों व वार्षिक कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि का पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई, जिला अध्यक्ष अजय भटनागर ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं अतिथि परिचय कराया।
बैठक में मालवा प्रांत प्रमुख डॉ. विष्णुसेन कच्छावा एवं इंदौर से प्रवास पर आए डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


डॉक्टर विष्णु सेन कच्छावा ने अपने उदबोधन में कहा कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन जागरण का कार्य करती है जिससे समाज मे स्वाथ्यवर्धक वातावरण का निर्माण हो। हमें स्वयं को स्वस्थ रखना चाहिए ताकि हम बीमार ही ना पड़े। मैं स्वस्थ, परिवार स्वस्थ, गांव स्वस्थ और देश स्वस्थ इसी भावना के साथ आरोग्य भारती काम करती है।
डॉ सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने आरोग्य भारती के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रहलाद राय गर्ग एवं डॉ. राजेन्द्र ऐरन ने भी संबोधित किया। बैठक में इंदौर से डॉ राजेश मीणा एवं डॉ सुनील जाट भी उपस्थित रहे।

जिले में कार्यविस्तार की दृष्टि से नीमच तहसील के लिए पारस जैन, मनासा के लिए भगवतीप्रसाद सोनी एवं जावद के लिए डॉ रचना सिंहल को संयोजक बनाया गया। जल्द ही मनासा नीमच जावद की इकाइयों के गठन कर काम शुरू किया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मीना जायसवाल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला सचिव कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा माना गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*