*कार्यालय पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच म.प्र.* *मादक पदार्थ 45 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त* एक तस्कर गिरप्तार* एक बोलेरो पिकअप एमपी 44 जीए 0429 जप्त* कुल कीमती 4,90000 रू*

जन जागृति संगम
 

नीमच पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद श्री रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 45 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया जाकर एक तस्कर को गिरप्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 28.09.2022 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई विशेष पुलिस टीम के द्वारा सिंगोली जराड आम रोड वाटर प्लांट माधवविलास सिंगोली पर वाहन चेकिंग के दौरान पटियाल तरफ से एक पिकअप एमपी 44 जीए 0429 तेजगति से आती दिखी, जिसे नाकांबदी मे लगे फोर्स की मदद से रोका व उससे नाम पता पूछते उसने अपना नाम हेमराज पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 50 साल निवासी पटियाल का होना बताया व पिकअप की तलाशी लेते पिकअप के अंदर तीन प्लास्टिक के काले कट्टो मे अवैध मादक पदार्थ कुल वजनी 45 किलोग्राम डोडाचूरा होना पाया गया। जिसको एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुऐ मय आरोपी के डोडाचूरा को जप्त किया गया बाद थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 151/22 धारा 08/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी से डोडाचूरा के संबंध मे पूछताछ जारी है।
जप्त मश्रुका- 45 किलोग्राम डोडाचूरा कीमती 90,000 रू,
 एक बोलेरो पिकअप एमपी 44 सीए 0429 के कीमती 4,00,000 रू

नाम आरोपीः- हेमराज पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 50 साल निवासी पटियाल थाना सिंगोली
 
सराहनीय कार्य- उक्त कार्य मे निरी आर सी दाँगी, उनि एस एस चुण्डावत, प्रआर 315 मनोज ओझा, आर 115 मदन शर्मा, आर 523 देवीराम गुर्जर, आर 426 चेतन्य सिंह, आर 146 रामपंगत सिंह, आर 436 भानुप्रताप भाटी, आर 307 प्रहलाद सिंह टीम की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु