*जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, कमलनाथ ने भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की ठान ली है, कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता बूथ लेवल तक संघर्ष के लिए तैयार रहें - श्री मंडलोई*
*जन जागृति संगम न्यूज़ #जगदीश राठौर*
रतलाम / महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं नफरत की राजनीति से जनता त्रस्त हो गई है जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है तथा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने लगातार जनता के बीच रहकर जनता के दर्द को समझा है । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की ठान ली है। अब हम सब की जवाबदारी है कि हम बूथ लेवल तक जनता के बीच पहुंच कर जनता का विश्वास जीते जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है।
उक्त विचार आज स्थानीय सर्किट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिताभ मंडलोई ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा ने देते हुए बताया कि आज जैसे ही श्री मंडलोई सर्किट हाँउस पर पहुंचे बड़ी संख्या में उपस्थित जावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मंडलोई का स्वागत किया। श्री मंडलोई ने कहां की हमें बूथ लेवल तक 50 कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम बनाकर विधानसभा क्षैत्र के 275 मतदान कैन्दो पर जनता के बीच पहुंच कर उनका विश्वास जीतना है। ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई ,विभिन्न प्रकोष्ठ एवं मंडलम के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र के 275 ही मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने अहम जवाबदारी का निर्वाह करना है तभी हम कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बना सकते हैं। चर्चा के के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें मुख्य रूप से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा ,युवा कांग्रेस नेता नीति राज सिंह ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजीजुर रहमान पठान, नगरपालिका अध्यक्ष अनम कडपा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ एच. एस राठौर, पिपलोदा जनपद अध्यक्ष श्री सोलंकी, जिला बुथ समन्वयक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट कालुखेडा ब्लाक के अध्यक्ष दिलीप सिंह चन्द्रावत महिला कांग्रेस की नेता श्रीमती यास्मीन खान ,पुर्व न. पा, उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, मनोहर लाल शर्मा पंचेवा, पालीवाल आदि ने कहा कि यहां कांग्रेस एकजुट है सदा हमने जनपद नगर पालिका आदि के चुनाव बड़े बहुमत के साथ जीते हैं किंतु कुछ बहारी कांग्रेस नेता जावरा की राजनीति को गंदा कर रहे हैं ऐसे नेताओं को जो जावरा विधानसभा क्षैत्र के नही है जो यहाँ आकर कांग्रेस मे गुटबाजी को बढा रहे है उन्हें रोका जाए हमें उनके सहयोग की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे कांग्रेस के बाहरी नेताओं को जावरा में हस्तक्षेप ना करने की हिदायत दी जाए उक्त बात को लेकर आज एक ज्ञापन भी श्री मंडलोई को दिया गया। श्री कोचट्टा ने बताया कि नगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता ने क्रमशः आसिफ कबाडी, इमरान कबाड़ी ,इमरान मंसूरी ,रशीदा अहमद, कन्हैयालाल हाडा, पप्पू चारोड़िया, लोकेश विजवा ,इरफान गुड्डू, अनीश कल्याण ,विनोद मेहता,बालेखान,दानिश सिध्दकी, विमल पोखरना,अंकित ललवानी, सुलेमान सेठ, श्रीमती नूर कडपा,नन्दकिशोर राठौर,नरेंद्र मकवाना, अनिल सोनी, आनन्द लोढा, अशोक सिंह सोलंकी, अत्तर भाई भी उपस्थित थे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें