*"स्वाधीनता के अमृत महोत्सव" के अंतर्गत शासकीय आर.वी. कॉलेज मनासा में आयोजित हुई जिला स्तरीय कविता एवं गीत लेखन गायन प्रतियोगिता*

जन जागृति संगम न्यूज 

मनासा/-
डॉ बबलु चौधरी


स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में जिला स्तरीय कविता एवं गीत लेखन गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें नीमच जिले के विभिन्न महाविद्यालय से चयनित प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की। 


कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर  माल्यार्पण कर  की गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्णायक अतिथियों में दादू प्रजापति (गीतकार मनासा), नरेंद्र व्यास (व्यंगकार मनासा) थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालय से आए चयनित प्रतिभागियों ने उत्साह से अपनी प्रस्तुतियां दी। 


जिला स्तरीय प्रतियोगितायो मैं चयनित प्रथम प्रतिभागी को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक में मुख्य रूप से नरेंद्र व्यास, दादू प्रजापति ,प्रो. स्मिता रावत रहे। कार्यक्रम मे मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अरुण कुमार चौरसिया ने किया। अतिथि परिचय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एम.एल. धाकड़ ने किया
 

आभार प्रदर्शन प्रो. स्मिता रावत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*