*ग्राम पंचायत हाडी पिपल्या में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न*

जन जागृति संगम 

दिनांक 30/09/2022
         
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन एवं श्री सुशंात हुद्दार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  विजय कुमार सोनकर द्वारा पुलिस विभाग एवं महीला बाल विकास के समन्वय से  ग्राम हाडी पिपल्या में यौन कर्मीयों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय बुद्धदेव कर्मासकर में दिये गए निर्देशों अनुसार जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।


उक्त शिविर में  जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन ने उपस्थित जनों को  माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय बुद्धदेव कर्मासकर में यौन कर्मीयों के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष में  सरल-सहज भाषा में जानकारी दी गई 


साथ ही श्री बिसेन द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क एवं अन्य संचालित योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
          शिविर में डी.एस.पी. सुश्री वैशाली सिंह द्वारा उपस्थित जनों को अवगत कराया गया की पुलिस विभा्र आम जनों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। एवं सुश्री सिंह द्वारा  मानव र्दुव्यापार से संबंधित अपराधों के बारे में आम जनों को अवगत कराया गया
         उक्त शिविर में परियोजना अधिकारी महीला बाल विकास श्री अशोक ज्ञानवानी द्वारा महीला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
           उक्त शिविर में मनासा थाना के टी.आई. श्री के.एल. दांगी एस.डी.ओ.पी. सुश्री यशस्वी शिंदे आदि उपस्थित रहे।
                                    (विजय कुमार सोनकर)
जिला न्यायाधीश/सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु