*पशुपतिनाथ की पावन नगरी में शिव महापुराण कथा आज से*

जन जागृति संगम 
*नीमच*
*डॉ बबलु चौधरी*
विश्व विख्यात अष्ठमुखी भंगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की पावन नगरी में  शिवमहापुराण कथा वाचक पण्डित प्रदीप जी मिश्रा की कथा की सम्पूर्ण तैयारियां पुर्ण हुई  लाखों शिवभक्तों के स्वागत हेतु तैयार हुवा मन्दसौर।


मनोकामनापूर्ण करने हेतु पशुपति व्रत करवाने वाले पण्डित प्रदीप मिश्रा स्वयं हजारों भक्तों के साथ पहुँच रहे पशुपतिनाथ महादेव की पावन नगरी मन्दसौर।


26 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक कॉलेज ग्राउंड मन्दसौर में आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा में उमड़ेंगे लाखो शिवभक्त,,आयोजक समिति के साथ प्रशाशन की तैयारियां भी हुई पूर्ण।।*
गाँव गाँव गली गली घर घर हो रहा है सम्पर्क,,भोले के भक्त तन मन धन से कर रहे है सहयोग इतिहास रचने जा रही है यह शिवमहापुराण कथा।*
शिवभक्ति का सहज सरल मार्ग प्रशस्त कर समाज को नई राह दिखाने वाले पण्डित प्रदीप मिश्रा की कथा मन्दसौर जिले को एक नया सन्देश देकर जाएगी।
कोविड काल में जब दुनिया कोरोना के भय से ग्रस्त थी,,जब देश मे लोकडाउन लगा था,,जब लोग घरो में असहज होकर डर के कारण बैठे थे तब मध्यप्रदेश के सीहोर के कुबेरेश्वर धाम के पण्डित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव की शिवमहापुराण कथा के माध्यम से ऐसा शिवभक्ति मार्ग प्रशस्त किया कि अचानक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा जो शिव भक्त श्रावण माह व शिवरात्रि पर शिव मंदिर जाते थे वो हर दिन शिव मंदिर जल का लोठा लेकर पहुँचने लगे...देखते ही देखते सीहोर के लल्ला का ऐसा हल्ला हुवा की मध्यप्रदेश ही नही देश के कोने कोने के साथ विदेशों में भी पण्डित प्रदीप मिश्रा के चर्चे होने लगे जबकि वो एक कथाकार ही थे लेकिन उन्होंने एक रास्ता समाज को दिखाया ओर समाज जब उस पथ पर चला था तो शिवभक्ति व आस्था विश्वास के कारण आमलोगों की मनोकामना पूर्ण होने लगी जिस कारण पण्डित प्रदीप जी मिश्रा की ख्याति बड़ी व लाखो लोग इनकी कथाओं में आने लगे और आने वाले सालों की तक बुकिंग इनकी कथाओं की हो चुकी है लेकिन मन्दसौर शहर में विश्व विख्यात अष्ठ मुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव विराजमान है और पण्डित जी अपने कथा श्रावकों को सदैव भगवान शिव के पशुपति व्रत को करने की सलाह देकर मनोकामनाओ को पूर्ण होने की बात कहते है इसलिये एक कथा बीच में पण्डित जी की कारणवश आगे बढ़ गई और यह सोभाग्य मन्दसौर शहर को मिल गया जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां लाखो श्रद्धालुओ के हिसाब से मन्दसौर कॉलेज ग्राउंड में की गई है।। उक्त आयोजन सेवा भारती द्वारा आयोजित किया जा रहा है।।*
मन्दसौर शहर के अंदर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग व बाहर बायपास से राष्ट्रीय राजमार्ग जाता है साथ ही मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कृषिउपज मंडी भी यही है जँहा हजारो किसानों का आवागमन वाहनों के साथ होता है और शहर राजस्थान से भी जुड़ता है ऐसे में शहर में यातायात व्यवस्था बेहतरीन करने व वाहन पार्किंग स्थानों का उचीत चयन करने में प्रशाशन ने कोई कसर नही छोड़ी है और पूरी व्यवस्था ऐसे क्रम से की है कि शहर में यातायात कथा के दौरान सामान्य चलता रहेगा व ट्रैफिक भी जाम नही होगा।।*
अस्थाई हॉस्पिटल,, पुलिस चौकी,,फायर ब्रिगेट,,एम्बुलेंस,, निजी सुरक्षा व्यवस्था,, सीसी टीवी कैमरे,,अतिरिक्त पुलिस बल वयवस्था व अन्य तमाम प्रशाशनिक व्यवस्थाओ के साथ दो हजार से अधिक स्वयं सेवक उक्त कथा के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्थाओ में अपनी सेवाएं निरन्तर देंगे जिससे मन्दसौर जिला व शहर एक नया इतिहास रचेगा।।*
कथा प्रांरम्भ 26 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान कॉलेज ग्राउंड महू नीमच रोड मन्दसौर पर आयोजित होगी

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*