*जिला पंचायत सीईओ ने बच्चों के साथ किया भोजन विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण*

जन जागृति संगम 

नीमच 28 नवम्बर 2022, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरुप्रसाद ने गत दिवस
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय लोडकिया का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 92 बच्चें उपस्थित थे। विद्यालय में आंतरी माता स्व सहायता समूह द्वारा तैयार मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जाँचने के लिए जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने बच्चों के साथ भोजन कर, गुणवत्ता परखी और बच्चों से कई प्रश्न किए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। 
जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद ने ग्राम पंचायत नलखेड़ा में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत नंदन फलोउद्यान के हितग्राहियों श्री भूपेन्द्रसिंह देवड़ा, कमलेश मोड़, धर्मराज पाटीदार, विनोद पाटीदार के खेत पर लगे बगीचे का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से नंदन फलोउद्यान के तहत स्वीकृत राशि समय पर प्राप्त हुई या नही, बगीचे लगाने में क्या परेशानी आ रही है तथा उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन दिया जाता है या नहीं आदि के संबंध में चर्चा की।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत आकली के गाँव तुमड़ा में गौशाला, सामुदायिक पोषण वाटिका, चारागाह विकास आदि कार्यों का निरीक्षण कर मौके उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया, कि गौशाला शीघ्र प्रारंभ करवाई जाए। 
अमृत सरोवर की साईड का निरीक्षण कर उपयंत्री एवं सहायकयंत्री को निर्देशित किया कि इस कार्य का डीपीआर तैयार किया जाए।
 
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री अरविंद डामोर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ऐसे  और पोस्ट देखने के लिए जुड़े जन जागृति संगम ऐप से 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां