नयागांव चेकपोस्ट पर खुलेआम अवैध वसूली _आर.टी.ओ के जनप्रतिनिधियों की साठ गांठ से लूट आखिर क्यों ? चुप है सरकार*

जन जागृति संगम न्यूज़

*नीमच*               

                         *ड्रा बबलु चौधरी*   


25 नवम्बर। प्रदेश में 46 परिवहन चेक पोस्ट है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है और उसमे से एक चेकपोस्ट है नयागाव परिवहन चेकपोस्ट हैआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज नीमच नयागांव के मध्य हाइवे पर वाहन चालकों से नयागांव परिवहन चेकपोस्ट के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके वर्तमान में ट्रक के टायर संख्या के मान से प्रत्येक बार 400 से 5000 रूपये तक की अवैध वसूली प्रत्येक वाहन से खुलेआम हो रही है जिसकी शिकायत कहीं भी दर्ज नहीं होती है और  अगर हम आवाज उठाते है तो लठैत लोग हमरे साथ गुंडागर्दी धौंस अवैध वसूली का विरोध करता है उसको ही जेल में डाल  दिया जाता है। हाँ मैंने दिया 400 रूपये में गुड़गांव हरियाणा से इंदौर जा रहा हु ,जैसे ही में मध्यप्रदेश में इंटर हुआ नयागांव चेकपोस्ट पर कम्प्यूटरीकृत तोल कांटे पर मेरे वाहन के सभी कागजात ऑनलाइन चेक होकर अंडर लोड की ओके रसीद मिल गई जिस पर छः  चक्का वाहन होने से 70 रूपये की रसीद मिल गई और में एग्जिट गेट पर पहुंचा तो मुझे कहा गया की पहले इस तोल  पर्ची पर परिवहन विभाग की खिड़की से  मोहर लगाकर लाओ तभी बाहर जा पाओंगे।  में परिवहन विभाग की खिड़की पर पहुंचा तो पर्ची देखकर अंदर से बोलै की 400 रूपये दे दो तुम्हारी गाड़ी में 6 चक्के है मैंने कहा की जी मेरे तो सभी पेपर ओके है और गाड़ी भी अंडर लोड है फिर पैसे किस बात के तो अंदर से आवाज आयी की क्या पहली बार आया है तुझे मालूम नहीं की यंहा बिना भेट पूजा वाहन नहीं निकलता है यही सड़ जाता है चल शाने चुपचाप पैसे निकाल और आगे जा।  दूसरे सभी वाहन चालक भी पैसे दे रहे थे मैंने भी दिए और उन्होंने बिना पेपर देखे तोल पर्ची पर निचे मोहर लगा कर कुछ लिख दिया और जैसे ही में वो पर्ची लेकर एग्जिट गेट पर पहुंचा मेरी तोल पर्ची से मोहर वाला हिस्सा फाड् कर एक डिब्बे में डाल दिया और मुझे बहार जाने का इशारा किया ,में पुरे भारत में घूमता हु लेकिन मध्यप्रदेश जैसा भ्रष्ट प्रदेश कही नहीं देखा चेकपोस्टों को तो छोड़िये जगह जगह सड़को पर भी ट्रैफिक पुलिस हमें नहीं छोड़ती जबकि हम सभी कागजात कम्पलीट लेकर चलते है। 
*रईस  खान ,मेवात हरियाणा , पीड़ित ट्रक ड्राइवर*
करोड़ो रूपये की अवैध वसूली कहा जा रही प्रदेश की 46 परिवहन चेकपोस्टों के साथ ही नयागाव चेकपोस्ट पर भी निरंतर वाहन चालकों से लठेतो प्रदेश के मुखिया शिवराज माम ओर अवैध वसूली की तगड़ी सेटिंग पर कोई भी बोलने और रोकने को  तैयार नहीं है क्या इनकी ईमानदारी एवं सुशासन के भाषण सिर्फ मंचो तक ही सिमित है या और कोई मामला है ?  या फिर इस पर इन्हे देश एवं प्रदेश की जनता को बताना चाहिए की यह क्षेत्र इनके अधीन नहीं आता है इसलिए ये कोई कार्यवाही इस क्षेत्र में नहीं कर सकते है ? करोड़ो रूपये की अवैध वसूली हो रही है और यह करोड़ो रूपये की अवैध वसूली कहा जा रही है इस पर कोई जनप्रतिनिधि एवं  प्रशासनिक अधिकारी भी बोलने को तैयार नहीं है जैसे की यह क्षेत्र  प्रदेश में आता ही नहीं है ?

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई