*शासकीय सेवाकाल में प्राप्त अनुभव का लाभ समाज को प्रदान करें- श्री अग्रवाल*


जन जागृति संगम 

पीओ इडा श्री तोषनीवाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह सम्पन्न नीमच 30 नवम्बर 2022 शासकीय सेवक के नाते दीर्घकालीन सेवाकाल में प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज को सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रदान करते रहे। सेवानिवृति सामान्य प्रशासकीय प्रक्रिया है, जो शासकीय सेवा में आता है, उसे सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। श्री तोषनीवाल ने शांत भाव से आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निवर्हन किया है। 

यह बात कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने बुधवार को कलेक् टोरेट सभाकक्ष नीमच में परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री पी. के. नोषनीवाल के सेवानिवृति पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मौना, एसडीएम डॉ. ममता खेडे, डिप्टी कलेक्टर श्री पी. एल. देवडा, सुश्री किरण आंजना सहित सभी सीएमओ व न.पा. तथा कलेक्टोरेट के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
एडीएम सुश्री नेहा मीना ने अपने उद्बोधन मे कहा कि श्री तोषनीवाल ने शांत भाव से अच्छे समन्वयक की भूमिका का निवर्हन किया है। उन्होने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने पारिवारिक दायित्वों का निवर्हन भी अच्छे कर सकेंगे।

समारोह में कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, एडीएम सुश्री नेहा मीना श्री पी. एल. देवडा, डॉ. ममता खेडे, सुश्री किरण आंजना, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री जगदीश मालवीय, सीएमओ श्रीमती गरिमा पाटीदार, श्री महेन्द्र वशिष्ठ व अन्य जिला अधिकारी, कर्मचारियों, पत्रकारगण ने पुष्पहार पहनाकर, श्री पीके तोषनीवाल का सम्मान किया। कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल एडीएम सुश्री नेहा मीना ने सभी सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास कार्यालय स्टाफ की ओर से श्री पीके तोषनीवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके सुखी समृद्ध सवय दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण आर्य ने किया व अंत में जिला शहरी विकास अभिकरण नीमच के श्री जानकीलाल प्रजापति ने सभी का आभार माना उल्लेखनीय है कि जिला शहरी विकास अभिकरण नीमच में पदस्थ परियोजना अधिकारी श्री प्रमोद कुमार तोषनीवाल अपनी 38 वर्ष एवं 10 माह की सफलतम शासकीय सेवा पूर्ण कर बुधवार को सेवा निवृत्त हुए है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*