शारदा विद्या निकेतन स्कूल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न*

जन जागृति संगम न्यूज़

नीमच

    ड्रा बबलु चौधरी 






नीमच जिले के मनासा तहसील के  शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल भाटखेड़ी में 4 दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्कूल के बच्चो द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी गई , इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मानव अधिकार आयोग सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा, 
 पत्रकार डॉ. बबलू चौधरी  एवं विद्यालय के डायरेक्टर श्री राम पाटीदार मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अतिथियों द्वारा मां शारदे की पूजा कि गई तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया।
 बच्चों को संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा ने कहा कि विद्या अध्ययन का यह समय आपके व्यक्तित्व एवं कैरियर निर्माण की दिशा निर्धारित करने का समय है। अभी गुरुजनों एवं माता-पिता द्वारा आपको जिस सांचे में ढालने का प्रयास किया जा रहा है उसी के अनुरूप आपके जीवन का निर्माण होगा। अगर आप गुरुजनों एवं माता पिता के कहे अनुसार लगन के साथ अच्छी मेहनत करेंगे तो
जरूर सफलता आपके कदम चूमेगी। मोबाइल को जितनी आवश्यकता हो उतना ही इस्तेमाल करें। मोबाइल की लत ना लगाएं, इसकी लत से बच्चों में गंभीर विकार उत्पन्न हो रहे है। स्कूल परिवार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए 
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सुश्री यशोदा हाड़ा ने किया, कार्यक्रम में बच्चों के पालक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*