*बेटा और बेटी में भेदभाव खत्म हो - डॉ. निधि पीयूष प्रधान*

जन जागृति संगम 
नीमच | राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में निरंतर जारी है। इसी क्रम में रविवार 25 दिसंबर प्रातः 10:00 बजे शासकीय अस्पताल जिला अस्पताल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि प्रधान नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर दंपत्ति डॉ. निधि प्रधान व डॉ.पीयूष प्रधान उपस्थित रहें इस अवसर पर डॉ निधि प्रधान ने कहा कि समाज में बेटी और बेटे में भेदभाव खत्म होना चाहिए बेटियों को बेटों के समान अधिकार सम्मान देकर उनका पालन पोषण करना चाहिए बेटियां देश का भविष्य हैं डॉ. पीयूष प्रधान ने कहा कि बेटियां सौभाग्य से होती हैं बेटियां साक्षात भगवान का रुप है जीवनदायिनी होती हैं इस अवसर पर आराध्या संस्था संयोजिका एडवोकेट श्रीमति मीनू लालवानी ने कहा कि संस्था द्वारा बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान निरंतर किया जा रहा है
एवं उसके सुखद परिणाम भी हमें देखने को मिल रहे हैं जिले में बेटियों का लिंगानुपात बड़ा हैं और बेटियों के जन्म पर भी खुशियां मनाई जाने लगी हैं हम लगातार इस दिशा में जनसहयोग से कार्य कर रहें हैं कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र राठौड़ ने कहा कि आराध्या संस्था का प्रयास सराहनीय हैं बेटियां दो परिवारों को जोड़ती है घर की लक्ष्मी हैं उनका सम्मान जरूरी हैं सस्थां के कार्यक्रम में डोनर के रूप में डॉ. पीयूष प्रधान व डॉ. निधि प्रधान के सहयोग से 50 बच्चों को ऊनी कपड़े, खिलौने, बिस्किट, मोतियों की माला उपहार स्वरूप भेंट किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष प्रधान, डॉ निधि प्रधान, आराध्या संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी, विशेष अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र राठौर (रेडक्रॉस ब्लड बैंक), भाजपा नेता सुखलाल जी पंवार सहित हरीश धनगर, गोविंद सेन, मोना चौहान, अंजली रावत, अंजलि रावत, प्रिया गौड आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*