*मल्हारगढ़ पुलिस द्वारा अफीम तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 1.450 किलोग्राम अवैध अफीम मय मोटर साईकिल जप्त व एक आरोपी गिरफ्तार*


*जन जागृति संगम न्यूज़*


संक्षिप्त विवरण:- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु श्रीमान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो श्री गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एवं श्री मनोज रत्नाकर अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ़ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को मिली सफलता । दिनांक 15.02.2023 को थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत महु नीमच हाईवे रोड चामुण्डा माता मंदीर के पास खेरखेडा फन्टा से मुखबीर सुचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते पुलिस मल्हारगढ़ की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एचएफ डीलक्स क्रमांक |MP44MU0546 को रोकते चालक आरोपी रमेशचन्द्र पिता हिरालाल नागदा उम्र 40 साल निवासी कानाखेडा के अधिपत्य वाली मोटर साईकल से डिक्की की तलाशी लेते उसमें से एक कपड़े के छोटे काले रंग के बेग में 1.450 कि.ग्रा. अफीम किमती 1,50,000 रुपये की विधिवत जम कर आरोपी रमेशचन्द्र पिता हिरालाल नागदा उम्र 40 साल निवासी कानाखेडा को गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 31/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया गिरफ्तारशुदा आरोपी से उक्त अफीम से स्रोत के संबंध मे पूछताछ करते उक्त जप्तशुदा अफीम मनोहर पिता मोहनलाल नागदा निवासी कानाखेडा से लाना तथा राजु मारवाडा पाली राजस्थान को देने जाना बताया आरोपी रमेश से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जप्तशूदा मश्रूका 01.1.450 कि.ग्रा. अफीम कुल कीमती 150000/- रुपये 02. मोटर साईकिल क्र. MP44MU0546 किमती 50000 रुपये कुल किमती 02 लाख रूपये सराहनिय कार्य:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार, उनि बी के एस चौधरी, सउनि आर एस चौहान, प्रआर 687 संजय कर्णिक, आर 725 नितेश पाटीदार, आर 770 शोकिन रेगर, आर 721 अर्जुन पाटीदार आर 03 कुमार गौरव, आर 866 चन्द्रप्रकाश, आर 53 चिरन्जीव शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*