*MP में मौसम बदला, दिन में चुभने लगी धूप:3.6 डिग्री तक चढ़ा तापमान; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी दिन में गर्मी*

*जन जागृति संगम न्यूज़*
*9302003334*


मध्यप्रदेश में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। दो दिन गिरावट के बाद पारे में फिर से बढ़ोतरी हुई है। खासकर दिन के तापमान में। कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी गर्मी का असर है। वहीं, राजगढ़ में 35 डिग्री के ज्यादा तापमान है। कुछ शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि महाशिवरात्रि तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद रात का पारा भी बढ़ने लगेगा। फरवरी के आखिरी दिनों में सभी शहरों में दिन का तापमान 30-32 और रात में 12 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।
दिन में यहां तापमान 30 डिग्री के पार
राजगढ़ में दिन का तापमान 35.6 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम, गुना में 33 डिग्री, दमोह, सिवनी, धार, खंडवा, खरगोन, उज्जैन में 32 डिग्री से ज्यादा तापमान है। पचमढ़ी, रीवा, नरसिंहपुर में पारा 26 डिग्री से कम है।
रात में 10 डिग्री के पार पहुंचा पारा
इधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, दतिया, धार, ग्वालियर और रायसेन में तापमान 10 डिग्री के नीचे है। बाकी शहरों में पारा चढ़ा हुआ है।
भोपाल में फरवरी में ही गर्मी का असर
पिछले 10 साल में भोपाल में फरवरी में वर्ष 2016, 2018, 2019 और 2021 में खूब गर्मी पड़ी। यहां फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। महीने का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। ट्रेंड के मुताबिक महीनेभर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान आखिरी हफ्ते में ही रिकॉर्ड किया गया है। इस साल 10 फरवरी को पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया था।
फरवरी के आखिर में गर्मी की दस्तक
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी के आखिरी हफ्ते से मप्र में गर्मी दस्तक दे सकती है। मार्च के आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बन जाएंगे। आमतौर पर मप्र में तेज गर्मी 15 मार्च से शुरू होती है, जो 10 जून तक चलती है। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होती हैं।
मार्च में सूर्य भूमध्य रेखा के करीब पहुंच जाता है, इससे दक्षिण भारत तपने लगता है। अप्रैल में सूर्य की स्थिति बदलने के बाद ही मप्र के दक्षिणी हिस्सों से तेज गर्मी की शुरुआत होती है, जो मई मध्य तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेती है। जून के दूसरे पखवाड़े में सूर्य की स्थिति बदलने पर मौसम भी बदलने लगता है, लेकिन इस बार गर्मी का दौर लंबा चलने के संकेत हैं।👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई