*आया ईद का मुबारक दिन, जश्न में डूबी दुनिया... भारत में नमाज के लिए मस्जिदों में जुट रहे रोजेदार, यूपी में हाई अलर्ट*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिद जाते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से चैन व अमन की दुआ करते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाती है. ईद को खुशियां बांटने का त्योहार कहा जाता है.

अलविदा जुमा पर हुआ चांद का दीदार

इसके पहले अलविदा के जुमे पर चांद का दीदार हुआ. शुक्रवार की शाम होते ही लोग चांद को देखने के लिए अपनी छतों पर चढ़ गए. चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी गई. इसके बाद से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई. बाजारों में रात भर बाजार में चहल पहल रही. लोग ईद की खरीदारी करते और एक-दूसरे को बधाई देते दिखे.

अधिक पोस्ट देखें जन जागृति संगम ऐप पर जुड़े 👇

यूपी में हाई अलर्ट

यूपी में ईद को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा के आदेश दिए गए हैं. प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, बरेली, वाराणसी, अयोध्या और मथुरा समेत सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से ही पुलिस बल फ्लैग मार्च करता रहा. एहतियात के तौर पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज अच्छी तरह से संपन्न हुई. इस दौरान कहीं से अप्रिय सूचना नहीं मिली.

कड़ी सुरक्षा में पढ़ी गई अलविदा की नमाज

इसके पहले भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में अलविदा की नमाज पढ़ी गई. अलविदा जुमे की नमाज में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ी. वहीं, अलविदा की नमाज के बाद लखनऊ की आसिफी मस्जिद में इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. अमेरिका-इजरायल में शिया समुदाय पर हो रहे हमले को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*