बेशर्म' इश्क: स्कूटी पर ही उमड़ आया प्यार, लड़की को गोद में बैठा लड़के ने किया रोमांस; शर्म की हदें की पार

*जन जागृति संगम न्यूज़*



बिलासपुर: आजकल लड़के-लड़कियों पर इश्क का खुमार ऐसा चढ़ा हुआ है कि वे सारी हदें पार कर दे रहे हैं। प्रेमी जोड़ों को चलती कार या बाइक में रोमांस करने में बड़ा मजा आ रहा है। इस दौरान न तो इन्हें शर्म आती है और न ही इन्हें कानून का डर रहता हैं। पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों से ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें ये लोग शर्म हया को छोड़कर खुल्लम खुल्ला प्यार फरमाने में लगे हैं। ताजा वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आया है। जिसमें प्रेमी जोड़ा स्कूटी पर रोमांस करते दिखा है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां बीती रात तकरीबन दो बजे युवक एक लड़की को स्कूटी पर गोद में बैठाए सड़क पर घूमता दिखा। यह कपल स्कूटी पर रोमांस करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़के की गोद में लड़की बैठी हुई दिख रही है और लड़का स्कूटी चला रहा है। इस बीच वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

इस संबंध में यातायात के डीएसपी संजय साहू ने संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो पर तत्काल गाड़ी नंबर से मोबाइल नंबर निकलवा कर गाड़ी मालिक से संपर्क किया। गाड़ी मालिक को 30 मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800 का चालान काटा गया। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि बीती रात युवक द्वारा जो स्कूटी में यातायात नियम का उल्लंघन करते वायरल वीडियो प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए थाना तलब कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटा और युवक से माफी मंगवाई गई। यातायात पुलिस ने कहा कि पुलिस इस प्रकार से यातायात के नियम उल्लंघन करने वालों पर सदैव कठोर कार्यवाई करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु