Kochi Water Metro : अब पानी पर भी दौड़ेगी मेट्रो, जानें क्या हैं खासियतें, कितना होगा किराया

*जन जागृति संगम न्यूज़*

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम ऐप पर 

https://kutumbapp.page.link/RG3VQbFbR6CUUXtD7

इस रूट पर होगी शुरू

वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल होंगे. इस प्रोजेक्ट को केरल सरकार और केएफडब्ल्यू से वित्तपोषित किया गया है. केएफडब्ल्यू एक फंडिंग एजेंसी है. परियोजना के पहले चरण में इसे हाई कोर्ट-वाइपिन टर्मिनल और विट्टिला-कक्कनाड टर्मिनल के बीच शुरू किया जाएगा. 

जानकारी के मुताबिक वाइपीन से हाई कोर्ट के बीच की दूरी 20 मिनट में जबकि विट्टिला से कक्कनाड 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. शुरुआत में वाटर मेट्रो सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक चलेगी. व्यस्त समय में यह 15-15 मिनट पर उपलब्ध होगी. 

कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो में एक ही कार्ड

खास बात ये है कि कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में एक ही कार्ड के जरिए सफर किया जा सकेगा. इसके लिए यात्रियों को कोच्चि-1 कार्ड इस्तेमाल करना होगा. साथ ही वे डिजिटल तरीके से भी टिकट बुक कर सकते हैं. एक बार की यात्रा के लिए टिकट के साथ ही वाटर मेट्रो में साप्ताहिक, मासिक और तीन महीने के पास की भी व्यवस्था की गई है.

डिस्काउंट पास भी

वाटर मेट्रो में डिस्काउंट पास की भी सुविधा दी गई है. साप्ताहिक पास 180 रुपये का है. इससे 12 बार यात्रा की जा सकती है. 50 ट्रिप के साथ 30 दिनों का पास 600 रुपये का है, जबकि 90 दिनों के लिए 150 ट्रिप वाला पास 1500 रुपये में है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु