*भाजपा की तानाशाही हरकत के कारण अब आप की महारैली 1 जुलाई को - रमेश गुर्जर*

 *जन जागृति संगम न्यूज़ 

ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

मनासा यह सर्वविदित है कि आम आदमी पार्टी की 25 जून को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में एक महारैली संपन्न होने वाली थी। जिसका प्रचार प्रसार आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथी संपूर्ण मध्यप्रदेश में घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर कर रहे थे। 25 जून को एक ऐतिहासिक रैली ग्वालियर में होने जा रही थी जिससे बौखला कर भाजपा ने तानाशाही रवैया अख्तियार कर शिवराज सिंह चौहान का 24 जून को उसी मेला ग्राउंड में आनन-फानन में एक सभा आयोजित कर पूर्व से स्वीकृत आम आदमी पार्टी की 25 जून को होने वाली ऐतिहासिक रैली की अनुमति रद्द करवा दी ।भाजपा को लग गया कि 25 जून को जो ऐतिहासिक रैली होने वाली है वह भाजपा के लिए आगामी चुनाव में हारने का मुख्य कारण बनेगी वही आप की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा । इस संबंध में निरंतर मध्य प्रदेश सरकार की एजेंसिया सरकार को इंगित कर रही थी कि आम आदमी पार्टी की इतनी तैयारी हैं कि इस रैली को अगर रद्द नहीं किया गया तो लगभग दो लाख कार्यकर्ता इस मेला ग्राउंड में 25 जून को पहुंचेंगे और यह भाजपा सरकार के लिए खतरे की घंटी सिद्ध होगी और इस रैली से आम आदमी पार्टी का मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पुख्ता होगा।
         आप के विधानसभा प्रभारी  रमेश गुर्जर ने इसे भाजपा का तानाशाही रवैया निरूपित करते हुए कहा है कि हम वो  क्रांतिकारी हैं जो तुम्हारे छल कपट का जवाब देते हुए इस महारैली को उसी मेला ग्राउंड ग्वालियर में 1 जुलाई 2023 शनिवार को आयोजित करेंगे और आपको दिखा देंगे की तारीख बदलने से आपके छल कपट से आपके तानाशाही रवैया से हम डरने वाले नहीं हैं पीछे हटने वाले नहीं हैं और अधिक ताकत से हम 1 जुलाई को उस मेला ग्राउंड ग्वालियर  में उपस्थित होंगे और इस महारैली को ऐतिहासिक महारैली बनाकर दिखाएंगे।  

आप का रमेश गुर्जर
आम आदमी पार्टी 228 मनासा, मध्य प्रदेश

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*