*देश के इन 20 राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, करलें तैयारी*


*जन जागृति संगम न्यूज़*



नई दिल्ली। देश के 20 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇
देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ मानसून आज या कल में मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा। 29 जून तक मानसून राज्य के सभी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज मानसून के मुंबई पहुंचने की भी संभावना है। शनिवार सुबह मुंबई में बारिश हुई। शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ।

वहीं, असम में बाढ़ से हालात अब भी खराब हैं। यहां 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश में 2 लोगों की जान जाने की भी खबर है। बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून देश में देरी से पहुंचा था। लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म हो गया है, ऐसे में मानसून के तेजी से सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, महाराष्ट्र में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को तापमान 30.4 डिग्री पहुंचा। यह इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसके चलते शाम तक हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, चांदपुर, अमरोहा, मोरादाबाद शामिल हैं।

असम में बाढ़ से 4.89 लाख लोग, 4.27 लाख पशु प्रभावित
असम की स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, असम के 19 जिलों के 4.89 लाख लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 240 रिलीफ कैंप, 75 रिलीफ सेंटर्स बनाए हैं, जबकि 35 हजार 142 लोगों को रेस्क्यू कर रिलीफ कैंप में भेजा है। कई लोगों ने सड़कों और ऊंचे मैदानी इलाकों पर भी बसेरा जमाया है।

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि बाढ़ के कारण 10 हजार 782 हेक्टेयर जमीन डूब गई है। जबकि, 4.27 लाख पालतू जानवर भी बाढ़ में प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में बाढ़ का पानी 213 सड़कों, 14 ब्रिज, खेतों की कई मेंढ, स्कूली इमारतें, सिंचाई की नहरों तक पहुंच गया है।

देश में कहां-कितनी बारिश का अनुमान…

नॉर्थ ईस्ट – असम, मेघालय, सिक्किम में अगले 5 दिन बारिश
मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 24 और 25 जून को भारी बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय और सिक्किम में 26 और 27 जून को अति भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत- बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 25 जून तक आंधी आने की संभावना
देश के पूर्वी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 24 और 25 जून को बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। इसके अलावा 26 जून को इन तीनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 24 से 25 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नॉर्थ वेस्ट- UP, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल में अगले तीन दिन बारिश
हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिन तक बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में 25 और 26 को भारी बारिश, जबकि उत्तराखंड में 26 जून तक तेज बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 जून के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना है।

मध्य भारत – MP, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 26 जून तक बारिश
मध्य प्रदेश में 23 जून को प्री-मानसून बारिश हुई। 24-25 जून को यहां मानसून के पहुंचने का अनुमान है। 26-27 जून को मानसून राजधानी भोपाल और 29 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून के छा जाने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 26 जून तक बारिश होगी। वहीं विदर्भ में 24 जून से शुरू होने वाली बारिश 26 जून तक चल सकती है।

दक्षिण भारत- तेलंगाना में मानसूनी बारिश, कर्नाटक में दो दिन होगी बारिश
देश के दक्षिणी राज्यों में अगले पांच दिन तेज बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में 24 जून तक बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक और तेलंगाना में 26 जून तक बारिश की भविष्यवाणी की गई।

पश्चिमी भारत – महाराष्ट्र, गुजरात में 25 से 26 जून तक बारिश
देश के पश्चिमी राज्यों की बात करें तो, महाराष्ट्र और गुजरात में 25 और 26 जून को तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा में 23 जून से शुरू हुई बारिश 26 जून तक जारी रह सकती है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*