*गेहलोत सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, खुशी से झूम उठे लोग ..जाने पुरा मामला*

*जन जागृति संगम न्यूज़*


ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

जयपुर। राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं-बालिकाओं को अब आधा किराया ही देना होगा। जिसमें रोडवेज की साधारण बसों से लेकर डीलक्स और वोल्वो सहित सभी कैटेगरी की बसों के किराए में 50 फीसदी छूट देने के प्रस्ताव को सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है। गौरतलब है कि अब तक केवल साधारण बसों में ही आधी छूट मिल रही थी।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं-बालिकाओं को किराए में 50 फीसदी छूट राजस्थान की सीमा में ही मिलेगी। राजस्थान की सीमा के बाहर किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी।सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट में महिलाओं-बालिकाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

1 अप्रैल से महिलाओं को रोडवेज की बसों में 30 फीसदी छूट लागू हो गई थी। इसके बाद सीएम गहलोत ने 25 मई को जयपुर में सिंधी कैंप बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में महिलाओं को रोडवेज की सभी बसों में 50 फीसदी किराए में छूट देने की घोषणा की थी। सीएम की उस घोषणा को पूरा करने के लिए अब मंजूरी दी गई है।

राखी पर रोडवेज में फ्री यात्रा

वहीं राखी के मौके पर राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं और बालिकाओं को फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है। बीजेपी राज में भी यह सुविधा मिलती थी।

गहलोत सरकार का महिला वोटरों पर फोकस

चुनावी साल में गहलोत सरकार ने महिलाओं को फोकस करते हुए कई स्कीम्स की घोषणा की है। सीएम ने महिलाओं को राखी से फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। अब गहलोत ने स्मार्टफोन देने की जगह उसकी कीमत के बराबर पैसा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने की घोषणा की है।

हर परिवार को राशन किट देने की घोषणा भी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए की गई थी। अब राशन किट के करीब 360 रुपए हर महीने डायरेक्ट खाते में ट्रांसफर करने की घोषणा की है।

महिला वोटर्स को ध्यान में रखकर की गई इन घोषणाओं को चुनावी साल में काफी अहम माना जा रहा है। सीधा फायदा पहुंचाने वाली स्कीम्स का पिछले कुछ चुनावों से ही चलन बढ़ा है। पहले इस तरह की स्कीम्स का साउथ के राज्यों में चलन था, अब वही पैटर्न राजस्थान में अपना लिया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु