चल्दू सोसायटी के प्रबंधक मांगुसिह राजपुत पर भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर को जनसुनवाई में की शिकायत में, स्थानांतरण कर निष्पक्ष जांच की मांग*

जन जाग्रति संगम
नीमच

   
ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

डॉ बबलु चौधरी

प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित चल्दू के प्रबंधक मांगुसिंह पिता भीमसिंह राजपूत व कर्मचारियों के द्वारा लाखों रूपये का भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम अरनिया बोराना के ग्रामीणों ने नीमच कलेक्ट्रेट पहुंच कर जनसुनवाई में शिकायत की  ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि प्रबंधक द्वारा किसान व उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव व पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जाता है। प्रबंधक की सांठ गांठ से चल्दू व इसके अंतर्गत आने वाले उपकेन्द्र के गांव में भी राशन को लेकर भेदभाव किया जाता है। जिसमें प्रबंधक मांगूसिंह राजपूत द्वारा अपने मिलने वालों व
ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇
रिश्तेदारों को कई सामाजिक कार्यक्रमों में शादी समारोह व मौसर के लिये क्विंटलो से अनाज रूपये लेकर बेच दिया जाता है व गरीब उपभोक्ता व किसानों को इसका पूर्ण लाभ नहीं मिलता है। खाद व बीज में भी किसानो के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाकर भ्रष्टचार किया जाता है व समय पर उचित मूल्य की दुकान पर पुरा नहीं मिलता है, इसकी भी निष्पक्ष जांच की जावे, विगत 3 वर्ष पूर्व कर्ज माफी योजना में भी किसानों के साथ लाखों रूपये का घोटाला किया है। कई किसानों का कर्ज माफ होने के बाद भी इन्होने उनको कर्ज नहीं दिया और कागजात में ऋण माफ कर दिया गया। और प्रबंधक मांगुसिंह राजपूत के द्वारा सोसायटी में होने वाली सभी शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं देकर इसमें भ्रष्टाचार कर किसानों व गरीबों को अभी तक लाखो रूपये का चुना लगा चुके है। प्रबंधक विगत 15 वर्षों से इसी शाखा समिति में है व यही के स्थानीय निवासी है,  यह प्रबंधक राजनैतिक लोगो से मैल मिलाप करके भ्रष्टाचार करने में सफल हो जाता है कोई भी किसान उपभोक्ता दबाव के कारण अभी तक इसकी शिकायत नही कर पाया है 
 प्रबंधक व कर्मचारियों की मिलीभगत से अभी तक करोड़ों रुपये का घोटाला किया है सोसायटी के माध्यम से आने वाली सभी शासकीय योजनाओं पर निष्पक्ष जांच करना उचित है। भ्रष्टाचारी प्रबंधक मांगुसिंह राजपूत एक शासकीय कर्मचारी होते हुए राजनैतिक प्रचार प्रसार करता है व गरीबों व किसानो के साथ दुरव्यवहार करता है इसी कारण मांगुसिंह व उनके कर्मचारियों द्वारा किये गये अभी तक के सभी घोटालों की जांच इनका स्थानांतरण करने के बाद अन्य जिले की एक विशेष टीम बनाकर निष्पक्ष व न्यायपूर्ण संगत तरीके से जांच करके इसको निलंबित किया जावे ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*