*जान देने के लिए पटरी पर गर्दन रख सोया था शख्स, तेज रफ्तार से चली आ रही थी ट्रेन, तभी हुआ चमत्कार*

*जन जागृति संगम न्यूज़*



नई दिल्ली। पटरी पर गर्दन रख एक व्यक्ति लेटा हुआ था। एक तेज रफ्तार ट्रेन उसकी ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान एक चमत्कार हुआ। RPF(Railway Protection Force) की कांस्टेबल के सुमति बिजली सी फुर्ती से उसके पास पहुंची। उसने आत्महत्या करने जा रहे शख्स को पटरी से हटाया और उसकी जान बचा दी।

ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

यह घटना पश्चिम बंगाल में एक रेलवे स्टेशन पर हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर खड़ा है।

प्लेटफॉर्म से उतरकर पटरी पर लेट गया शख्स

वह बड़ी बेसब्री से इधर-उधर देखता है, मानों किसी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा हो। उस वक्त प्लेटफॉर्म खाली था, अन्य यात्री नहीं दिख रहे थे। वह व्यक्ति अचानक प्लेटफॉर्म से उतरता है और एक पटरी पार कर दूसरी पटरी के पास पहुंच जाता है। वह पटरी पर गर्दन रखकर सो जाता है।

10 सेकंड की देर होती तो उठाना पड़ता शव

इसी दौरान सामने के प्लेटफॉर्म पर मौजूद महिला कांस्टेबल उस व्यक्ति को देख लेती हैं। वह तुरंत पटरी पर पहुंचती हैं और जान देने जा रहे शख्स को खींचकर पटरी से हटाती हैं। इसी दौरान प्लटफॉर्म पर मौजूद दो लोग भी कांस्टेबल को देखते हैं और वे भी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या करने जा रहे शख्स को पटरी से हटाने के 10 सेकंड के अंदर ही तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरती है। अगर 10 सेकंड की देर होती तो उस व्यक्ति की लाश हो पटरी से हटाना होता।

वीडियो में दिख रहा है कि महिला कांस्टेबल दो और लोगों की मदद से उस व्यक्ति को प्लेटफॉर्म के पास ले जाती हैं। इसके बाद उसे खींचकर प्लेटफॉर्म पर ले जाया जाता है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*