*भतीजे की बीवी के साथ इश्क फरमा रहा था चाचा, रात को अचानक खुला भेद, पुरा गांव ....*,

*जन जागृति संगम न्यूज़*


ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇



डूंगरपुर. राजस्थान के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के दोवड़ा थाना इलाके में अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने अपने ही चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला. भतीजे को शक था कि चाचा के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध (illicit relation) हैं. इसकी तस्दीक करने के लिए वह देर रात को घर पहुंचा. वहां अपनी पत्नी को चाचा के साथ देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा. उसने चाचा का वहीं पर काम तमाम कर दिया. हत्या के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

केस ऑफिसर वल्लभराम ने बताया कि खजुरिया निवासी 45 वर्षीय शंकर भगोरा गांव में ही मजदूरी का काम करता था. उसकी पत्नी चित्तौड़गढ़ जिले में आजीविका मिशन में समूह बनाने का काम करती है. वहीं शंकर के पड़ोस में ही उसके भतीजे प्रकाश भगोरा (30) का घर है. प्रकाश गुजरात में मजदूरी करता है. लेकिन प्रकाश की पत्नी अपने 1 साल के बेटे के साथ खजुरिया गांव में घर पर ही रहती है. प्रकाश को अपनी पत्नी के अपने चाचा शंकर के साथ अवैध संबंधों को लेकर शक था.

भतीजा प्रकाश रात को 10 बजे पहुंचा घर
इसकी तस्दीक करने के लिए प्रकाश शनिवार शाम करीब 6.30 बजे अपने गांव आ गया. लेकिन वह अपने घर नहीं गया. वह रात करीब 10 बजे अचानक घर गया. उस समय प्रकाश को अपनी पत्नी और उसके चाचा साथ में नजर आए. इससे प्रकाश का गुस्सा भड़क गया. उसने आव देखा न ताव और घर में ही रखा लट्ठ उठाकर वहीं पर चाचा की पिटाई शुरू कर दी. सिर पर लट्ठ लगने से चाचा शंकर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बेहोश हो गया. यह देखकर प्रकाश वहां से फरार हो गया.

उदयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा चाचा ने दम
बाद में शंकर को डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत गंभीर को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर उदयपुर रेफर कर दिया. परिजन शंकर को उदयपुर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसका दम टूट गया. इस पर परिजन शव को लेकर वापस डूंगरपुर पहुंचे. घटना की सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. उसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,