*नाकाबंदी में बाइक सवार से 11.790 किलो अवैध डोडा चूरा जप्त,* *बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।*

*जन जागृति संगम न्यूज़*
चित्तौड़गढ़, 29 जुलाई। बिजयपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार से 11.790 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर, बाईक के साथ जोधपुर जिले के दो आरोपियों को गिरफतार किया है।

     पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार भवानी सिंह के सुपरविजन में शुक्रवार को थानाधिकारी बिजयपुर धर्मराज मीना उनि मय जाप्ता एएसआई सुरेश गिरी, हैड कानि. शंकरसिंह, कानि शोभागमल, रामधन, औकार व राजेन्द्र सिंह के साथ पालछा घाटा कनेरा रावत का तालाब जाने वाले पालछा तिराहे पर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान कनेरा की तरफ से एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति पुलिस जाप्ते को देखकर भागने लगे जिनको पकड़कर उनके कब्जे से नियमानुसार कार्यवाही कर मोटरसाईकिल पर कब्जे से मिले बैग से अवैध अफीम डोडाचूरा कुल 11.790 किलोग्राम बरामद किया गया एवं अफीम डोडाचूरा के परिवहन में काम मे ली गई मोटरसाईकिल जप्त की गई। कार्यवाही में दोनों आरोपी जोधपुर जिले के देवनगर, खारिया खंगार थाना बोरून्दा निवासी 30 वर्षीय मुलाराम पिता मोहनराम गुर्जर व 24 वर्षीय श्यामलाल पुत्र मूलाराम गुर्जर को गिरफतार किया गया। 
     मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां