*ग्राम मोखमपुरा, भानपुरा में अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्र सर्वे नंबर 254 वर्ष 2003 से शासन ने उद्योग विभाग को आवंटित किया* *न्यायालय नायब तहसीलदार भानपुरा द्वारा उक्त भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाने का आदेश 6 मई 2022 को जारी* *औद्योगिक इकाइयों के निर्माण हेतु उक्त भूमि पर आज होना था भूमि पूजन*


*जन जागृति संगम न्यूज़*


मंदसौर 20 जुलाई 23/ कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि, 20 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिला मंदसौर तहसील भानपुरा में ग्राम मोखमपुरा में अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्र सर्वे नंबर 254 रकबा 14.00 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक इकाइयों के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य प्रस्तावित था। उक्त भूमि वर्ष 2003 से शासन द्वारा उद्योग विभाग को आवंटित की गई है।

विगत वर्ष दिनांक 6 मई 2022 को न्यायालय नायब तहसीलदार भानपुरा द्वारा उक्त भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था एवं भूमि से अतिक्रमण भी हटाया गया था।

भूमि पूजन कार्य हेतु उद्योग विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी, जन सामान्य मौके पर उपस्थित थे। उद्योग विभाग की भूमि पर शासकीय अमले द्वारा सफाई का कार्य किया जा रहा था।

इसी समय जगदीश पिता रामनारायण पाटीदार उम्र 60 वर्ष निवासी संधारा मौके पर उपस्थित हुए एवं उनके द्वारा कुछ समय बाद आसपास के लोगों को घबराहट होने के बारे में बताया एवं पूछताछ में जहर का सेवन किये जाने की पुष्टि हुई। तत्काल मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा जगदीश पिता राम नारायण पाटीदार को सिविल हॉस्पिटल भानपुरा पहुंचाया एवं वहां से उन्हें झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में जगदीश पिता रामनारायण को मृत घोषित किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु