*'नकली दवाइयों से फसल नष्ट' : भारतीय किसान सभा का आरोप, जहरीली दवा छिड़कने से हजारों बीघा में सोयाबीन खराब हुई,आर्थिक मुआवजे की मांग*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

कोटा, जिले के कैथून कस्बे के किसानों ने जहरीली दवा छिड़कने से फसल खराब होने के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में क्षेत्र के किसान खराब फसल को लेकर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। 
और अधिक खबरें देखें जुड़े 👇 

किसानों का आरोप है कि खेत में कचरा नष्ट करने के लिए दवा खरीदी थी। जिसको उपयोग में लेते ही सोयाबीन की फसल खराब हो गई। किसानों ने व्यापारी पर नकली दवाई देने के आरोप लगाए। किसानों ने आर्थिक मुआवजा देने, कम्पनियों को बेन करने की मांग की।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष दुलीचन्द बोरदा ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र में कम्पनियों ने नकली व जहरीली दवाइयां व्यापारियों के जरिए बेची है। इन दवाओं के छिड़काव से हजारों बीघा जमीन सोयाबीन व उड़द की फसल बर्बाद हो चुकी। कोई जवाबदेह नहीं है। इन दवाओं के पक्के बिल भी नहीं है।व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है।उसके बाद भी धड़ल्ले से दवाई बेची जा रही है।ये सारा खेल अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। कैथून क्षेत्र के कई किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई। दुलीचंद ने कहा कि किसानों को आगे की फसल करने के लिए बिना ब्याज के कर्ज दिलाया जाए। जो कम्पनियां नकली दवाइयां बेच रही है, जो दुकानदार बिना लाइसेंस के दवा बेच रहे है, उनपर बेन लगाया जाए।

और अधिक खबरें देखें जुड़े 👇 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*