*मंदसौर लोकसभा सदस्य सुधीर गुप्ता को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष पद से हटाया, पूर्व सांसद के पुत्र डॉ राजेंद्र पांडेय होंगे लोकसभा उम्मीदवार*


*जन जागृति संगम न्यूज़* 

*जगदीश राठौर*    *9425490641*


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा केंद्रीय पदाधिकारियों की नई घोषणा करने के साथ ही मंदसौर जावरा व नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को भाजपा सह कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया है। सुधीर गुप्ता को इस पद से हटाने का कारण अपरिहार्य है 
अधिक पोस्ट देखें 👇
लेकिन राजनीतिक गलियारों से खबर आ रही है कि उन्हें मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जा रहा है इधर जावरा विधानसभा से 3 मर्तबा चुनाव में विजय श्री का वरण कर चुके डॉ राजेंद्र पांडेय को मंदसौर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा रहा है । 


जावरा मंदसौर व नीमच संसदीय क्षेत्र में *डॉ पांडेय सरनेम*** पूरे संसदीय क्षेत्र के लाखों लोगों की जुबान पर अभी भी विद्यमान है । भाजपा मिशन 2024 में 400 सीट जीतने का लक्ष्य सामने रखकर मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र से डॉ राजेंद्र पांडेय को उम्मीदवार बनाकर यह सीट अपनी झोली में बरकरार रखने की रणनीति पर चल रही है ‌। आगामी विधानसभा चुनाव में जातीय व राजनीतिक समीकरण साधने के लिए भाजपा हाईकमान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के कट्टर समर्थक पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के अनुज भ्राता के के सिंह कालूखेड़ा को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है 


राजनीतिक गणित से कालूखेड़ा भाजपा में निर्विवाद राजनेता के रूप में सुपरिचित है गत विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा को अच्छी फाइट दी थी यदि निर्दलीय उम्मीदवार डॉ एच एस राठौर चुनाव मैदान से हट जाते तो वर्ष 2018 के चुनाव में के के सिंह कालूखेड़ा ही जावरा विधानसभा के विधायक होते । कांग्रेस ने भी जातीय समीकरण को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी अथवा जीवन सिंह शेरपुर को चुनाव मैदान में उतरने का इशारा किया है, ऐसी जन चर्चा है । भाजपा में यदि कालूखेड़ा को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा के सभी गुट मिलकर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने में कोई कसर नहीं रखेंगे क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया का मालवा क्षेत्र के अंतर्गत जावरा विधानसभा भी एक महत्वपूर्ण गढ़ और कालूखेड़ा घराने से पारिवारिक संबंध है । मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके कद्दावर नेता डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय मंदसौर जावरा व नीमच संसदीय क्षेत्र से 11 मर्तबा उम्मीदवार बने और 9 चुनाव जीतने का इतिहास दर्ज किया इसलिए इस संसदीय क्षेत्र में पांडेय यह सरनेम का ब्रांड भाजपा को बहुत अच्छे मतों से विजय श्री दिला सकता है ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई