*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉उपज बेचने जा रहा था किसान अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी : फिर हुआ यह हादसा* *👉मंडी में तेज बारिश, खुले में पड़ी उपज भीगी:किसानों ने कहा- मंडी के शेड में व्यापारी माल रखते; किसानों को नहीं मिलती जगह* *👉मंडी में तुअर के दाम में मंदी, देसी चना में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव*
[28/7, 8:05 PM] Jan Jagrati Sangam: 👇01👇
*उपज बेचने जा रहा था किसान अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी : फिर हुआ यह हादसा*
नीमच, मुकेश पिता कचरूलाल उम्र 38 वर्ष निवासी लभाना , गौरीशंकर पिता पन्नालाल उम्र 50 वर्ष निवासी अखेपुर प्रताभगढ़ टैक्टर ट्राली पलटी खाने से घायल हुवे 2 व्यक्ति। कृषि मंडी में फसल लेकर आ रहे थे तभी यह हादसा जमुनियकला के यहां हुवा एक्सीडेंट जिसके बाद घायल की एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय गया जहा उपचार जारी हे
[28/7, 8:05 PM] Jan Jagrati Sangam: 👇 02👇
*मंडी में तेज बारिश, खुले में पड़ी उपज भीगी:किसानों ने कहा- मंडी के शेड में व्यापारी माल रखते; किसानों को नहीं मिलती जगह*
नीमच, लंबे समय के बाद नीमच में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश हुई। अचानक हुई तेज बारिश की वजह से नीमच कृषि उपज मंडी में उपज बेचने आए कई किसानों की उपज पानी में भीग गई। जो किसान पॉलिथीन या तिरपाल लेकर आए थे। उन्होंने अपनी उपज को भीगने से बचा लिया। जबकि कई किसानों की खुले में रखी हुई उपज पूरी तरह से भीग गई। इसके बाद किसानों में मंडी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।
तेज बारिश से मंडी में किसानों की लहसुन, सोयाबीन और गेहूं की फसल खराब हो गई। मंडी में कई जगह उपज के ढेर के पास पानी जमा हो गया। इससे किसान मायूस हो गए।
किसानों ने कहा- मंडी के शेड में व्यापारियों का माल पड़ा रहता है
किसानों ने इसके लिए मंडी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना था कि शेड की कमी के चलते इस तरह के हालात आए दिन बनते रहते हैं। कुछ किसानों का कहना था कि शेड में व्यापारियों का भी माल पड़ा रहता है। ऐसे में उन्हें जगह नहीं मिलती है। किसानों को मजबूरन खुले में उपज का ढे़र लगाना पड़ता है। बारिश में भीगी उपज का दाम काफी कम मिलेगा। इससे किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान झेलना पड़ेगा।
वहीं, मामले पर मंडी प्रशासन की अपनी ही दलील है। उनका कहना है कि किसानों को प्रतिदिन एनाउंसमेंट के माध्यम से आगाह किया जाता है कि वे खुले में अपना उपज का ढेर नहीं लगाए। लेकिन किसान जल्दबाजी और उपज की जल्द नीलामी हो, इसलिए खुले में ढेर लगा देते है। जिसकी वजह से इस तरह के हालात बनते हैं। मंडी प्रशासन पूरा प्रयास करेगा कि व्यापारियों और किसानों में सामंजस्य बनाकर किसानों को उनकी उपज का उपयुक्त दाम दिलाया जाए।
[28/7, 8:05 PM] Jan Jagrati Sangam: 👇03👇
*मंडी में तुअर के दाम में मंदी, देसी चना में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव*
मंडी भाव में तुअर के दाम में मंदी आई है। डॉलर और देसी चना भी कमजोर हुआ है। सब्जियां और फल लगातार महंगे हो रहे है। सेबफल के भाव तो सामान छू रहे हैं।
मध्यप्रदेशइन्दौर
इस खबर में हम आपके लिए इंदौर मंडी (Indore Mandi) का ताजा और सटीक भाव लेकर आएं हैं। यहां प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में हुए उतार चढ़ाव की सटीक जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध है।
इंदौर मंडी संभाग की प्रमुख मंडियों में से एक है और आज के मंडी भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। उड़द के दाम में दाम स्थिर बने हुए है। मूंग के दाम घट गए हैं। सोयाबीन के दाम बीते दिनों के मुकाबले घट गए हैं। गेहूं के दाम में हल्का अंतर देखा गया। डॉलर चना के दाम में मंदी देखी गई है और देसी चना के भाव पिछले दिन के मुकाबले घट गए हैं। मसूर के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। तुअर के दाम में गिरावट देखने को मिली है। सब्जियों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं।
सब्जियों के भाव देखें जाए तो इस समय सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के भाव में नजर आ रहा है। गर्मी और बारिश के चलते टमाटर के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। सिर्फ इंदौर मंडी ही नहीं देश की सभी मंडियों में टमाटर का रेट हाई है। मध्य प्रदेश में सबसे कम कीमत की बात करें तो ये 6750 रुपए क्विंटल है और उच्च कीमत 7000 रुपए क्विंटल है। खेरची व्यापारी 100 से 170 रुपए किलो तक टमाटर बेच रहे हैं। वहीं थोक में ये भाव 80 से 150 रुपए है। बढ़े हुए रेट के कारण कुछ खेरची विक्रेताओं ने तो टमाटर रखना ही बंद कर दिया है। हरी मिर्च भी 80 से 100 रुपए किलो बिक रही है। भिंडी का भाव 40 से 80 रुपए पर पहुंच गया है। अदरक 265 से 325 रुपए किलो बेचा जा रहा है। बैंगन का दाम 65 रुपए किलो है और लौकी 40 से 75 रुपए में बिक रही है। गिलकी के दाम तो 45 रुपए तक पहुंच गए हैं।
सेब के दाम में भी तेजी नजर आई है। इसका न्यूनतम रेट 6000 तो अधिकतम 20000 जा रहा है। इसके अलावा यहां आपको दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अन्य अनाजों और सब्जी के भाव मिलेंगे।
यहां देखें MP Mandi Bhav
अनाज भाव
सोयाबीन- 2200 से 5020
गेहूं- 2101 से 3052
गेहूं सुजाता- 2150
मक्का- 1440 से 2200
डॉलर चना- 5300 से 13875
देसी चना- 2205 से 5685
चना कांटा- 4080 से 6466
मसूर- 5095
मूंग- 4605 से 7400
मूंग एवरेज- 1984 से 6200
तुअर- 4500 से 8400
तुअर सफेद महाराष्ट्र- 6590 से 6965
तुअर कर्नाटक- 4860 से 7550
निमाड़ी तुअर- 4288 से 7250
सरसों- 4980 से 6090
सरसों निमाड़ी- 3825 से 5060
उड़द बोल्ड- 2100
उड़द मीडियम- 2010
हलका उड़द- 1830 से 2000
सब्जी भाव
सेब- 6000 से 20000
केला- 600 से 2000
टमाटर- 3200 से 9200
कद्दू- 600 से 1200
खीरा- 400 से 800
भिंडी- 1000 से 2500
पालक – 1000 से 2500
करेला- 1500 से 2500
लौकी- 1500 से 3000
बेंगन- 1000 से 2000
फुल गोभी- 800 से 2000
अदरक- 3000 से 8500
हरी मिर्च- 3000 से 6000
पत्ता गोभी- 800 से 1600
सहजन- 2000 से 6000
धनिया- 3000 से 6000
शिमला मिर्च- 2000 से 5000
टेंसी– 800 से 2000
प्याज भाव
एक्स्ट्रा सुपर प्याज- 1500
सुपर प्याज- 1100 से 1400
एवरेज प्याज- 800 से 1100
आलू भाव
एक्स्ट्रा सुपर आलू- 1300 से 1700
गुल्ला आलू- 800 से 1200
ज्योति आलू- 1300 से 1700
चिप्सोना आलू- 1000 से 1500
छांटन आलू- 300 से 700
लहसुन भाव
एक्स्ट्रा सुपर लहसुन- 14000 से 15500
सुपर लहसुन- 11500 से 13500
एवरेज लहसुन- 10000 से 11500
मीडियम लहसुन- 8500 से 10000
हलकी लहसुन- 1000 से 4500
*जन जागृति संगम अधिमान्य सेवा ट्रस्ट*
से जुड़ने के लिए और
शानदार खबरे संदेश सुविचार प्रेरक-प्रसंग, देश विदेश ,राजनीति ,जन मानस हितैषी जानकारियाँ समाचार देखें जुड़ने के क्लिक करे👇
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6&screen=points_screen_share
*जन जागृति संगम न्यूज़ चेनल*👇
http://janjagratisangamindor.blogspot.com/
*जन जागृति संगम भक्ति-दर्शन चेनल👇*
http://janjagratisangam.design.blog/
*जन जागृति संगम*
संदेश -सुविचार प्रेरक-प्रसंग👇
https://sandeshalsuvicar.wordpress.com/
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें