*मनासा कृषि मंडी: सोयाबीन की बोरी चुराते हुए एक युवक को हम्मालों ने पकड़ा,हुई जमकर धुनाई, किया पुलिस के हवाले टेम्पो हुआ जब्त देखें पुरी खबर*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

मामला कृषि उपज मंडी मनासा का जंहा  सोमवार को चोरी की एक घटना सामने आई है। मंडी में सोयाबीन की बोरी चुराते हुए एक युवक को हम्मालों ने पकड़ा है। 



अधिक खबरें देखें 👇
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6&screen=points_screen_share

दरअसल हम्माल कैलाश धनगर जब मंडी में अपना काम रह रहा था तभी उसकी नजर एक युवक पर पड़ी जो की शेड में रखी सोयाबीन की बोरियों को अपने लोडिंग टेम्पो में भरने का प्रयास कर रहा था। 
इस पर युवक को पकड़ा और पूछताछ करने के बाद उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। वहीं मौके पर लोगों की व मंडी व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर उसके लोडिंग वाहन को जब्त कर किया। 

कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश झवर ने बताया कि छपरे में पड़ी हर गोविंद हरिकृष्ण राठी फर्म की सोयाबीन की बोरियों में से उक्त आरोपी युवक दीपक पिता शांतिलाल सुथार उम्र 25 वर्ष निवासी थडोली सोयाबीन बोरी उठाकर अपने टेम्पो में डाल रहा था। तभी हम्माल कैलाश धनगर की उस पर नजर पड़ गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में व्यापारियों ने थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी को कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*