*TOP TEN 10 खबरें देखें एक साथ*
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: *आवश्यक सूचना*
सम्मानीय, पत्रकार/ मीडिया साथियों से अनुरोध है कि पिपलियामंडी में मुख्यमंत्री के आगमन एवं मंदसौर गोलीकांड की जांच रिपोर्ट सहित अन्य किसान हितेषी मुद्दों को लेकर आवश्यक प्रेस वार्ता का आयोजन आज *31 जुलाई को दोपहर 3* बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर जा रहा है।
आपसे सादर अनुरोध है कि प्रेस वार्ता में पधार कर अनुग्रहित करें।
*निवेदक*
*श्यामलाल जोकचंद*
*पूर्व प्रत्याशी*
*मल्हारगढ़ विधानसभा* *225*
*प्रदेश प्रतिनिधि*
*मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल*
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: 👇👇👇👇
*सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने बीच रास्ते तोडा दम, पीएम कर शव परिजनों को सौपा*
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोर लाइन पर बीते कल शनिवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर घायल होने पर मंदसौर जिला चिकित्सालय से उदयपुर के लिए रेफर के दौरान नीमच के पास व्यक्ति की मृत्यु होने से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया हैं। नीमच जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार अनिल पिता राजेंद्र भाम्भी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 भाम्भी चौक थाना मल्हारगढ़ बीते कल सड़क हादसे का शिकार हो गया था जिसे मंदसौर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था के चलते उसे उदयपुर रेफर किया गया था इस दौरान नीमच के समीप उसकी मौत हो गई जिसका शव परीक्षण आज नीमच जिला चिकित्सालय में किया गया तत्पश्चात शव परिजनों को सौंपा गया है वहीं मामले में पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर आगामी कार्रवाई हेतु प्रकरण संबंधित थाने पर भेजा है
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: *_मध्य प्रदेश में अब 70 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर रोक_*
भोपाल (राज्य ब्यूरो) मध्य प्रदेश में अब 70 हजार अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे। सरकार को कलेक्टर का तबादला करने के पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। दो अगस्त से प्रारंभ होने जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
चुनाव आयोग को देंगे प्रतिवेदन
वहीं, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना की ओर से आज चुनाव आयोग को एक स्थान पर तीन साल से पदस्थ अधिकारियों को हटाए संबंधी निर्देश का पालन प्रतिवेदन दिया जाएगा।
मतदाता सूची में 31 अगस्त तक संशोधन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सेक्टर अधिकारी मतदाता सूची का वाचन करेंगे। इसमें जनवरी में हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण में जिनके नाम काटे या जोड़े गए थे, उनकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन आवासों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा, जिनमें छह से अधिक मतदाता हैं।
कांग्रेस ने की थी शिकायत
कांग्रेस ने इसको लेकर शिकायत की थी कि भोपाल के नरेला विधानसभा में कई आवास ऐसे हैं, जिनमें कई मतदाता हैं। 22 सितंबर तक दावे-आपत्ति का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निराकरण किया जाएगा। जिसका भी नाम सूची से हटाया जाएगा, उसके पहले उसे नोटिस दिया जाएगा ताकि वह अपना पक्ष रख सके।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को
चार अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा मतदाता सूची के कार्य को देखते हुए आयोग ने शासन को निर्देश दिए हैं कि इससे जुड़े किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का तबादला न किया जाए। यदि उसे हटाया जाना आवश्यक है तो आयोग से पूर्व अनुमति ली जाए। इसमें 64 हजार 100 बूथ लेवल आफिसर सहित सेक्टर अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी और कलेक्टर शामिल हैं।
अधिकतर अधिकारियों का तबादला
उधर, तीन साल से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाने के चुनाव आयोग के निर्देश का पालन प्रतिवेदन आज सोमवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की ओर से आयोग को देना है। राजस्व, सामान्य प्रशासन, गृह सहित अन्य विभाग, ऐसे अधिकतर अधिकारियों का तबादला कर चुके हैं।
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: *झंझारवाड़ा स्थित कर्बला तालाब में आया मगरमच्छ पिंजरे में कैद हुआ*
👇🏻
*इकबाल हुसैन मालवा आजतक*
👇🏻
नीमच। विगत दिनों नीमच से 8 किलोमीटर दूर ग्राम झंझारवाड़ा स्थित कर्बला तालाब में मगरमच्छ आने की सूचना मिली थी। तालाब में दो मगरमच्छ देखे गए थे। सूचना मिलने के बाद वन विभाग नीमच के कर्मचारी मुस्तैदी से उसे पकड़ने में लग गए।
मगरमच्छ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए। लगातार 4 दिन की मेहनत के बाद बीती रात कल पांचवें दिन 7 फीट लंबा मगरमच्छ पिंजरे में आ ही गया।
बीती रात जब मोहर्रम पर निकले ताजियों को ठंडा करने हेतु कर्बला ले जाया गया तभी रात्रि में लोगों ने पिंजरे में मगरमच्छ को देख लिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग नीमच के रेंजर शरद जाटव और डिप्टी रेंजर मांगीलाल प्रजापति मौके पर पहुंचे। और पुलिस प्रशासन के जवान भी मौके पर पहुंचे।
आज सुबह मगरमच्छ को लेकर वन विभाग की टीम गांधी सागर पहुंची जहां उसे जलाशय में छोड़ा गया।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी एक मगरमच्छ बाकी है। उसके लिए भी प्रयास जारी है।
वन विभाग ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि कल झंझारवाड़ा कर्बला में मेला है अतः तालाब से बच्चों को दूर रखें और स्वयं भी ना जाएं। सावधानी रखें सुरक्षित रहें।
सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग का अमला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।
इधर आम जनता ने मगरमच्छ पकड़ने के बाद राहत की सांस ली है।
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: *ऑपरेशन कवच के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी अलिगढ़वा एवं पुलिस के संयुक्त गस्ती दल के जवानों ने 08 किलो चरस के साथ 02 नेपाली महिला तस्करो को पकड़ा।*
*दिनांक 30.07.2023 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी अलिगढ़वा और पुलिस के जवानों ने ऑपरेशन कवच के तहत सीमा स्तम्भ संख्या 549(44) के समीप अलिगढ़वा चेक पोस्ट पर तलाशी के दौरान 08 किलो चरस के साथ 02 नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार किया I जानकारी देते हुए श्री आर.के. डोगरा, कमांडिंग अधिकारी, 43वीं वाहिनी ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 549(44) के समीप अलिगढ़वा चेक पोस्ट के रास्ते चरस की अवैध तस्करी होने वाली है I सुचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक देश राज के नेतृत्व में चेक पोस्ट ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी चितरंजन कुमार, आरक्षी एल.एन.राजू, आरक्षी अविनाश पासी, आरक्षी (महिला) रीमा, और आरक्षी (महिला) महिमा कुमारी, तथा स्वान दस्ते के साथ आरक्षी अतीक कुमार, स्वान नाईली (नंबर 604) के साथ ही थाना कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर से उप निरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी वरुण यादव आरक्षी कुलभास्कर और आरक्षी (महिला) श्रुति मिश्रा तैनात थे, को सूचित कर चेक पोस्ट के रास्ते आने-जाने वाले लोगों की गहन रूप से तलाशी ली जाने लगी I इसी क्रम में चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने देखा कि दो महिला नेपाल से भारत की तरफ आ रही है I संदेह के आधार पर चेक पोस्ट ड्यूटी पर तैनात महिला जवानों द्वारा महिलाओं को पूछ-ताछ के लिए रोका गया तो वह महिलायें मुड कर वापस जाने लगी I परन्तु महिला कार्मिको द्वारा उन्हें वापस जाने से रोक कर उनके वापस जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपने पास चरस होने की बात कही I *महिला जवानों द्वारा उनके सामानों व उनकी तलाशी ली गयी तो उक्त महिलाओं के कमर में लपेटे 16 पैकेट चरस मिले I उक्त महिलाओं से पूछ-ताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः मीना पुन मगर (उम्र 41वर्ष) पत्नी स्वर्गीय भागी पुन मगर तथा दूसरी ने यमी मगर भारती (उम्र 40 वर्ष) पत्नी बम बहादुर भारती बताया I दोनों महिलायें ग्राम- सुनखोली वार्ड नं. -04, थाना- लमही, जिला- दांग (नेपाल) के रहने वाली है I मौके पर बरामद चरस का वजन किया गया तो 08 किलो (16 X 500 ग्राम) हुआ I तत्पश्चात चेक पोस्ट पर तैनात जवानों द्वारा उपरोक्त दोनों महिलाओं को 08 किलो चरस सहित उचित कागजी कार्यवाही के पश्चात पुलिस थाना कपिलवस्तु, जिला- सिद्धार्थनगर को सुपुर्द कर दिया गया।
कमांडिंग अधिकारी श्री आर.के.डोगरा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है l
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: 👇🏻👇🏻👇🏻
*पत्नी अमृता सहित इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह, कहा-प्रदेश में भाजपा नेतृत्व अक्षम*
उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत की घटना चार मई की है और अब जुलाई भी खत्म होने को है।
*इंदौर*। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुसार मप्र भाजपा नेताओं की अक्षमता का यह प्रमाण है, जो गृहमंत्री अमित शाह को चुनाव से पहले यहां आना पड़ रहा है। दिग्विजय सिंह शनिवार शाम पत्नी अमृता सिंह के साथ इंदौर पहुंचे। विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर किसी भी नेता का नाम लिए बिना तंज किया।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह का कमान संभालना प्रमाणित करता है कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने 20 साल में कितनी अक्षमता से नेतृत्व किया है। प्रदेश में भाजपा का नेतृत्व बेहद निर्जीव और निकम्मा है कि अमित शाह को आना पड़ रहा है।
मणिपुर की घटना के बहाने उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत की घटना चार मई की है और अब जुलाई भी खत्म होने को है। इतने लंबे समय में कुछ नहीं होना भाजपा के डबल इंजन सरकार की अक्षमता है।
इंदौर में आदिवासी युवा पंचायत में कन्हैया कुमार के शामिल होने पर भाजपा नेताओं ने तल्ख टिप्पणियां की थीं। इस बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें राष्ट्रभक्ति का प्रमाण उन लोगों से नहीं चाहिए, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं किया है।
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: 👇👇👇
*उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लड़के को खेल खेल में झारखंड की आदिवासी लड़की से प्यार हो गया। साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। लड़की के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों की लव स्टोरी में उस समय नया मोड़ आ गया जब युवती भागकर शादी करने का दबाव बनाने लगी। वह झारखंड से उन्नाव आ गई। लड़के ने घर वालों को युवती के विषय में बताया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी सलाह देने में पीछे नहीं हटी।*
मामला फतेहपुर 84 थाना व मोहल्ला मोती नगर की है। 22 वर्षीय नीरज कुमार पब्जी के साथ कई अन्य ऑनलाइन गेम खेलता है। पब्जी खेल के दौरान झारखंड के बोकारो जिले की खुसरो गांव निवासी संपति कुमारी से संपर्क होता है। दोनों में मोबाइल पर बातचीत शुरू होती है। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो फिर थमने का नाम नहीं लिया। बात शादी तक पहुंच गई।
15 जुलाई को होगी पहली मुलाकात
बीते 15 जुलाई को संपत कुमारी नीरज से मिलने के लिए कानपुर पहुंची। यह मुलाकात शुरुआती मुलाकात थी। जिसके बाद वह लौट गई। अपने घर पर संपत्ति कुमारी ने माता-पिता से नीरज के विषय में बताया और शादी करने की इच्छा जताई। उसके माता पिता इस शादी के लिए राजी नहीं हुए।
पुलिस ने कोर्ट मैरिज की सलाह दी
इस पर नीरज कुमार पर संपत्ति कुमारी ने भाग कर शादी करने का दबाव बनाया। स्वर्ण जयंती ट्रेन से कानपुर आ गई। नीरज ने संपत्ति कुमारी का परिचय अपने माता-पिता से कराया। पहले शादी के लिए राजी नहीं हुए। लेकिन नीरज के दबाव में शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों फतेहपुर 84 थाना पहुंचे। जहां अपनी बात रखीं। पुलिस ने कोर्ट मैरिज सलाह दी है।
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: *पालघर के पास जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत:RPF जवान ने ASI को गोली मारी, दूसरे डिब्बे में 3 पैसेंजर्स को शूट किया*
जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में सोमवार सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से साथी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी। इसके बाद वह दूसरे डिब्बे में गया और 3 पैसेंजर्स को भी शूट कर दिया।
घटना के वक्त ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र जा रही थी। फायरिंग पालघर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के कोच बी-5 में हुई। जवान को उसकी राइफल के साथ अरेस्ट कर लिया गया है।
एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे ASI और कॉन्स्टेबल
RPF के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 5 बजकर 23 मिनट पर हुई। आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी और ASI टीका राम मीणा एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे। चेतन ने टीका राम पर फायरिंग के बाद 3 और यात्रियों को गोली मारी।
इसके बाद वो दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से उतर कर भाग गया था। गिरफ्तारी के बाद जवान को पूछताछ के लिए बोरीवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पूछताछ के बाद फायरिंग की वजह का पता चलेगा।
[31/7, 12:15 PM] Jan Jagrati Sangam: *गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत*
नगरी । खेल स्टेडियम निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो आदिवासी बच्चों की मौत हो गई । इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने नगर परिषद के कार्यालय का घोराव कर तोड़फोड़ की। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम भी किया। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही से उनके बच्चों की जान गई है। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की नकद राशि मुआवजे के रूप में देने की मांग की। घटना रविवार दोपहर का है। नगरी नगर परिषद यहां मिनी स्टेडियम निर्माण करवा रही है। ठेकेदार ने करीब 20 से 25 गड्ढे खोदे हैं। इनकी गहराई करीब 7-8 फीट है। रविवार दोपहर में 8 वर्षीय हरीश पिता सत्यनारायण और 6 वर्षीय राज पिता विनोद निवासी भुआखेड़ी गड्ढे में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों वहां जमी मिट्टी में फंस गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों को गड्ढे के पास रखे कपड़े दिखाई दिए, लेकिन बच्चे नजर नहीं आए तो आशंका हुई। परिजनों को सूचित कर ग्रामीणों ने गड्ढे में बच्चों की तलाश करना शुरू किया । पानी में खोजबीन में दोनों बच्चे मिल गए। गंभीर हालत में बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इधर, बच्चों की मौत के बाद जागे प्रशासन ने गड्ढों को जेसीबी की सहायता से बंद करवा दिया है।
*हादसे के बाद परिजनों का हंगामा, नगर परिषद में तोड़फोड़*
ठेकेदार की लापरवाही से हुई दो आदिवासी बच्चों की मौत के बाद मृतक बच्चों के परिजनों ने नगर परिषद कार्यालय आकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और सड़क पर बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। परिजनों को दो-दो लाख रुपए नकद मुआवजा राशि देने की मांग की गई।
[31/7, 12:16 PM] Jan Jagrati Sangam: *'सब फेक है, नहीं किया निकाह', पाक के 'महंगे गिफ्ट' पर अंजू का आया जवाब*
जयपुर। राजस्थान के अलवर ज़िले से पाकिस्तान पहुंची अंजू को अब पाकिस्तान से बहुत तोहफे मिल रहे हैं। वहां के एक बड़े बिज़नेसमैन ने कथित इस्लाम कबूलने पर अंजू को एक 40 लाख का फ्लैट और चेक के जरिए कुछ राशि दी। इसके बाद लग रहा था कि अंजू और नसरुल्लाह की निकाह की खबरों को लेकर जो संदेह था, वो खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, अंजू ने एक बार फिर शादी की बात को झूठा साबित किया। अंजू ने कहा कि मेरी बेटी डरी हुई है, सब परेशान हो रहे हैं। मेरी बात नहीं हो पा रही है। जैसा मीडिया में दिखाया जा रहा है, ऐसा कुछ भी नहीं है। निकाह की बात फ़ेक है। लेकिन ये सब देखकर मेरे घर वाले परेशान हैं और इसीलिए मुझसे बात नहीं कर रहे हैं, मेरे बच्चे बहुत डरे हुए हैं और यही कारण हैं कि मेरी उनसे बात नहीं हो पा रही है।
*मेरे बच्चों को बताइए, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं*
इस दौरान अंजू भावुक हुईं और बोली कि मेरे बच्चों को बताइए मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। एंजल (अंजू की बेटी) तक मेरी बात पहुंचाए और उसे समझाएं कि मैं उसे बहुत प्यार करती हूं।
*पठान लोग बहुत मेहमाननवाज़ी करते हैं*
महंगे गिफ्ट्स और फ्लैट पर अंजू का कहना था कि जी मुझे ये तोहफ़े मिले हैं, वो इसलिए क्योंकि पठान लोग बहुत मेहमाननवाज़ी करते हैं और इसीलिए मुझे वेलकम करने के लिए ये तोहफ़े दिए हैं। बाक़ी ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा दिखाया जा रहा है।
*अभी मेरा वीज़ा है, आ जाऊंगी आराम से*
वापस भारत आने की बात पर अंजू बोली कि मैं एक हफ़्ते के लिए ही आई थी, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि यहां रुकी हूं अब तक, अंजू ने कहा कि मैं यहां बिलकुल ठीक हूं, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। अभी मेरा वीज़ा है और मैं आराम से आ जाऊंगी, यहां आकर मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। सब लोग घूमने आते हैं, टूरिस्ट तो आते हैं कराची लाहौर घूमने, वैसे ही मैं भी आई हूं, कोई ज़ुल्म नहीं किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें