आनलाईन डिलेवरी बाय बनकर वायडी नगर पुलिस ने पिछले 05 वर्षो से फरार चल रहे धोखाधडी के प्रकरण मे स्थाई वारण्टी को राजस्थान से किया गिरफ्तार ।


*जन जागृति  संगम न्यूज़*
अधिक पोस्ट देखें 
 दिनांक 26.09.2023                                                घटना का संक्षिप्त विवरण -  श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी, एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे तथा उनि. धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे वर्ष 2019 से फरार चल रहे थाना वायडी.नगर के स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी की समीक्षा करते पाया कि आरोपी प्रहलाद पिता निर्भय सिह राजपुत उम्र 35 वर्ष निवासी हाबुखेडी थाना नारायणगढ मन्दसौर हा.मु. वैभव सदन गुलमोहर कालोनी मन्दसौर  पिछले 05 वर्षो से थाना वायड़ी नगर पुलिस तलाश कर रही थी  । आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु उनि धर्मेश यादव थाना इंचार्ज को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्ट प्रहलाद सिह 138 एनआई एक्ट के प्रकरणों में अपने निवास स्थान से पुरी आईडेन्टीटी खत्म कर मन्दसौर से फरार होकर प्रतापगढ (राजस्थान) मे आदर्श कालेज के पास कही एकांत मे गोपनीय तरिके से फरारी काट रहा है, जिसके पास एक कार जिसका क्रमांक RJ 35 CA 4800 है। जिस पर से वायडी नगर टीम द्वारा फरार आरोपी के कार क्रमांक RJ 35 CA 4800 से पुलिस सर्च एप्लिकेशन के माध्यम से मोबाईल नम्बर प्राप्त कर फरार आरोपी प्रहलाद सिह से आनलाईन सापिंग व्यवसाईड अमेजन के डिलेवरी बाय बनकर बातचीत की एवं डिलेवरी पहुचाने के बहाने प्रहलादसिह से सम्पर्क किया जिसने अपना सही पता प्रतापगढ मे बताया, बताये स्थान पर पहुंचते डिलेवरी बाय बनकर पहुंची वायडी नगर पुलिस द्वारा आरोपी से आधारकार्ड एवं स्वयं का पहचान हेतु दस्तावेज उपलब्ध कराने पर ही आपको डिलेवरी मे आया सामान दिया जावेगा ऐसा आरोपी को बताया तब जाकर आरोपी ने डिलेवरी बाय एवं डिलेवरी मे आने वाले समान लेने की लालच मे आकर अपना पहचान पत्र दिया एवं आरोपी के पहचान पत्र उपलब्ध कराते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की हिकमतअमली, सुज बुझ व तकनीकी कौशलता द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी टीम द्वारा की गई एवं पिछले 05 साल से फऱार आरोपी प्रहलाद सिह को गिरफ्तार करने मे वायडी नगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । 
गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम -  प्रहलाद पिता निर्भय सिह राजपुत उम्र 35 वर्ष निवासी हाबुखेडी थाना नारायणगढ  हा.मु. वैभव सदन गुलमोहर कालोनी मन्दसौर (म.प्र.)

पुलिस टीम – थाना इंचार्ज उनि. धर्मेश यादव,  प्रआर. 87 आशीष शुक्ला , आर. 696 सुभाष, आर. चालक 119 विजय तनान थाना वायडी.नगर का सराहनीय योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*