*मरीज बनकर लाश की बगल मे सो जाता है,बिमारी का बहाना बनाकर 10 सालो से कर रहा था घिनोना काम*


*जन जागृति संगम न्यूज़

नालंदा: वो शातिर है। वो दिखने में मरीज की तरह लगता है। दुबला-पतला। उसकी शातिराना निगाहें अस्पताल में मुर्दे को ढूंढती हैं। उसकी निगाहें ताजा मौत के शिकार हुए मरीजों को खोजती हैं। वो दस सालों से खुद मरीज बनकर मुर्दों को लूट रहा है। आप सोच रहे होंगे ये कैसे चोर की कहानी है। जी हाँ, ये सच है। बिहार के नालंदा जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पूरी कहानी जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मुर्दे और लाश के साथ ऐसी हरकत करने वाले इस आरोपी के बारे में जैसे ही डॉक्टर को पता चला। उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। इस शातिर की पूरी कहानी आपको बताएंगे। हम आपको बताएंगे ये कैसे अपने काम को अंजाम देता था। उससे पहले इसका परिचय जान लीजिए।

लाश के गहने चोरी
दस सालों से मरीज बनकर मुर्दों को चूना लगाने वाले इस शख्स का नाम प्रेमचंद है। ये जब भी अस्पताल आता है। किसी न किसी बीमारी का बहाना बनाकर भर्ती हो जाता है। डॉक्टर इसके शरीर को देखते हुए, इसे अस्पताल में भर्ती कर लेते हैं। उसके बाद ये अपना असली खेल शुरू करता है। जैसे ही उसे पता चलता है कि किसी वार्ड में किसी मरीज की मौत हो गई है। वहां ये पहुंच जाता है। उसके बाद मरीज के कान, गले और हाथों से सोने के गहने निकाल लेता है। उसके बाद वहां से खिसक लेता है। किसी लाश पर वैसे भी कोई ध्यान नहीं देता है। परिजन रोने में व्यस्त होते हैं। उसी का ये फायदा उठा लेता है।

मुर्दों को लगाता था चूना
अस्पताल के डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ का रहने वाला ये आरोपी बीमारी का बहाना बनाकर आता है। यदि इसे खदेड़ दिया जाता है, तो अगले दिन नई बीमारी लेकर आ जाता है। उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया गया। लेकिन ये सरकारी अस्पताल में ही रहना पसंद करता है। सोमवार की रात उसकी हरकत को देखते हुए उसे अस्पताल से तुरंत हटा दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और गार्ड को आदेश दिया गया है कि ये दोबारा अस्पताल में दिखने न पाए।

आरोपी को भगाया गया
डॉक्टरों ने कहा है कि अस्पताल आने वाले किसी तरह के मरीज की मौत हो जाने के बाद उसकी पूरी जवाबदेही स्वास्थ्य कर्मियों की होती है। इसलिए ड्यूटी के दौरान चौकन्ना रहें। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से मिला हुआ सोने का लॉकेट उनके पास रखा हुआ है। परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो उसकी हरकत संदिग्ध रहा करता था। न जाने इसके पहले भी वह इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया हो। फिलहाल, आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि वो मुर्दों के पास जाकर लेट जाता था। उसके बाद उनके गले से चेन और गहने चुरा लेता था। फिलहाल, उसके खिलाफ कोई पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई