*धार पुलिस ने अंतरराज्जीय अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया**शस्त्र निर्माण करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार**कुल 151 नग देसी कट्टे एवं, 13 जिंदा कारतूस अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में उपयोग किए जाने वाले उपकरण कुल मश्रुका कीमती 31 लाख 56 हजार 500/- रुपये" का जप्त*



*जन जागृति  संगम न्यूज़*
भोपाल, 27 सितंबर 2023।आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 को दृष्टिगत रखते हुए  पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा आरोपियों पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (देहात) श्री राकेश गुप्ता के कुशल निर्देशन में अवैध आग्नेय शस्त्र अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह ने अवैध आग्नेय अस्त्र, हथियार निर्माण एवं बिक्री को जड़ से नष्ट करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार, आर्म्स निर्माण एवं विक्रय करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इन निर्देशों के तारतम्य में धार पुलिस ने थाना गंधवानी क्षेत्र से एक बहुत बड़े अंतरराज्जीय अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया  एवं शस्त्र निर्माण करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
   पकड़े गए आरोपियों में ईश्वर पिता प्रधानसिंह सिकलीगर निवासी बारिया थाना गंधवानी, तखदीरसिंह पिता प्रीतम सिंह सिकलीकर व जतनसिंह पिता भीमसिंह सिकलीगर शामिल है। आरोपी ईश्वर पिता प्रधान सिकलीगर निवासी बारिया थाना गंधवानी के कब्जे से 25 नग देशी 12 बोर के कट्टे, 02 नग पिस्टल, 10 नग पिस्टल के कारतूस व बजाज पल्सर मो.सा. क्र एमपी 11 एनई 2439 व ग्राम, आरोपी तखदीर सिंह पिता प्रीतमसिंह बरनाला निवासी बारिया थाना गंधवानी के कब्जे से 09 नग 12 बोर के कट्टे, 01 नग जिंदा कारतूस रुपये तथा आरोपी जतनसिंह पिता भीमसिंह छाबड़ा निवासी बारिया थाना गंधवानी के कब्जे से 13 नग देशी 12 बोर के कट्टे व 02 नग 12 बोर के कारतूस जप्त किये। 
थाना कुक्षी व सायबर सेल टीम द्वारा तीनो आरोपियों से आर्म सप्लाई व अवैध हथियार बनाने के बारे में सख्ती से पुछताछ करते हुए तीने ने बताया की हम लोग आपस में मिलकर हमाने गांव बारिया के जंगल में स्थित टापरी में हथियार बनाने का कारखाना संचालित करते है तथा हथियार बनाकर वही जमीन में गाड देते है तथा बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर उनको समय-समय पर अन्य राज्यों में जाकर सप्लाई करते है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तीनो आरोपियो की निशादेही पर उनके द्वारा बताए गए स्थान थाना गंधवानी के ग्राम बारिया के जंगल से अवैध हथियार की सघन तलाशी की गई, जहा संयुक्त टीम को कुल 102 नग देशी कट्टे 12 बोर के व हथियार बनाने के उपकरण एक हाथ भट्टी, 05 लोहे की हथोड़ी, 01 ग्राइंडर काटने वाला, 03 कनाश, 04 आरी के पत्ते, लोहे का पाईप, 03 लोहे की सांसी, 03 छैनी, 02 पिस्टल के फरमा, 02 पतरे के टुकड़े प्राप्त हुए जिसे विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार टीम ने कुल 149 नग देशी कट्टे, 02 नग पिस्टल कुल 151 नग  13 जिंदा कारतूस, 01 मो. सा. एवं हथियार बनाने के 31 लाख 56 हजार 500/- रुपये जप्त किये हैं।
           पकड़े गये आरोपी ईश्वर 06 राज्यों के कुल 35 अपराधों में से 24 अपराधों में वांटेड (फरार) है एवं माननीय न्यायालय द्वारा 05 प्रकरणों में स्थाई वारंट जारी किए गए है।आरोपी तखदीर पंजाब राज्य के 01 वांटेड (फरार) है तथा आरोपी जतनसिंह कर्नाटक राज्य के 01 व तेलगांना राज्य के 01 कुल 02 अपराध में वांटेड (फरार) है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता, एसडीओपी मनावर धीरज बब्बर, थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी गंधवानी कैलाश बारिया, सार शाखा प्रभारी भेरूसिंह देवड़ा, उनि संतोष पाटीदार, उनि विजय वास्कले उनि अभिषेक ज 7 उनि जितेन्द्र बघेल, सउनि रामसिंह गौर, सउनि चंचलसिंह चौहान, प्रआर. राजेश, आर. विजय, प्रआर. सर्वेश सिंह, प्रआर आमिर, प्रआर प्रमोद, प्रआर सतीश, प्रआर नितिन आर. बलराम, आर. शैलेन्द्र, आर. प्रशांत, आर. भानु, आर. अंकित, आर, राहुल, आर. शुभम, आर, जितेन्द्र, आर. गंगाराम आर. प्रदीप, आर. नीरज, आर. चालक सज्जन का विशेष योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक धार द्वारा समूची टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
*क्रमांक-110/23    धीरज/अशीष शर्मा*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*