देखें 15 लेटेस्ट खबरें

Jan Jagrati Sangam news


👇01👇
*कृषि उपज मंडी नीमच के भाव, जाने किस धान में आया उछाल और किसके गिरे दाम*

गेंहू- 6800 भाव 2451 से 3150
मक्का- 25 भाव 1500 से 2090
उड़द- 1050 भाव 6700 से 8950
चना- 450 भाव 5176 से 6161
डालर चना- 10 भाव 14200 से 14300
तुअर- 00 भाव 6888 से 6888
सोयाबीन- 2600 भाव 3810 से 5071
रायड़ा- 650 भाव 4811 से 5140
मुंगफली- 150 भाव 4600 से 6811
पोस्ता- 120 भाव 84000 से 122200
मैथी- 800 भाव 4800 से 7401
अलसी- 500 भाव 4455 से 5122
धनियां- 700 भाव 4600 से 7400
अजवाईन- 170 भाव 11011 से 17900
इसबगोल- 180 भाव 13500 से 25000
असगंध- 650 भाव 11500 से 33401
लहसुन- 8000 भाव 5100 से 16201
जो- 160 भाव 1625 से 1901
मसूर- 41 भाव 5550 से 6501
कलोंजी- 250 भाव 12500 से 17051
तिल्ली- 40 भाव 13900 से 16960
जीरा- 00 भाव 51000 से 56000
चिरायता- 00 भाव 1720 से 1720
तुलसी बीज- 44 भाव 18601 से 24000
प्याज- 500 भाव 330 से 2052
ग्वार- 00 भाव 4430 से 4430

Jan Jagrati Sangam
👇02👇
*मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, पिता के शव के साथ तीन दिनों तक घर में रही*

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
1. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
2. रासिया के शिवपुरी थाना क्षेत्र के झुर्रे में मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ वारदात।
3. युवती मानसिक विक्षिप्त होने से कोई बात समझ नहीं पाती।
छिंदवाड़ा। परासिया के शिवपुरी थाना क्षेत्र के झुर्रे में मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने पिता के शव के साथ तीन दिनों तक घर में रही। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर अंत्येष्टि की। इधर युवती को अकेली देखकर मोहल्ले के ही दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी।
दो आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के झुर्रे में युवती निवास करती है। मानसिक विक्षिप्त होने से वह कोई बात समझ नहीं पाती। न बोल पाती है न कुछ कह समझ सकती है।
पिता के साथ रहती थी युवती
युवती अपने पिता के साथ रहती थी। उसके पिता का निधन हुआ। वह तीन दिनों तक लाश के साथ रही। पड़ोसियों को जब बदबू आई तो दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। घर से शव निकालने, अंत्येष्टि करने के पूरे घटनाक्रम में मोहल्ले के दो युवक संजय कवरेती और राहुल सरेयाम शामिल थे। उन्होंने देख लिया था कि युवती घर में अकेली है।
यह था घटनाक्रम
आरोपित संजय कवरेती और राहुल सरेयाम युवती के घर में घुस गए। उसके साथ दुराचार किया। मामले की सूचना पुलिस को लगी। पुलिस ने दोनो आरोपितों को पकडकर मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। इस संवेदनशील मामले में थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे ने तत्परता से काम किया। एक ही दिन में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
उनके साथ थाने के एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक ने आरोपितों को पकड़ने में सहयोग किया। एक मानसिक विक्षिप्त युवती के पिता का निधन होने पर अकेले होने पर उसका सहयोग करने की जगह युवकों ने उसकी अस्मत लूट ली।

👇03👇
*बेकाबू कार पुल से नीचे गिरी, पति-पत्नी की मौत:इलाज कराने जा रहे थे दंपती; बेटा घायल, ग्रामीणों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला*

उदयपुर के बाघपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 9 बजे एक कार बेकाबू होकर पुल के नीचे गिर गई। कार के नाले में डूब जाने से उसमें सवार दंपती की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शहर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बाघपुरा थानाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि बाघपुरा निवासी महेन्द्र सिंह कोठारी (61) पिता पदम सिंह, मंजू देवी (52) पत्नी महेन्द्र सिंह कोठारी की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र शैलेश कोठारी (22) गंभीर घायल हो गया।

तेज रफ्तार कार से बचने के दौरान हुआ हादसा
बाघपुरा के सेलाणा गांव में पुलिया से गुजरते वक्त यह हादसा हुआ। पिता की तबीयत खराब होने पर पत्नी और उनका बेटा कार में सवार होकर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल इलाज के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिया सामने से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी। खुद के बचाव के चक्कर में शैलेश कोठारी की कार बेकाबू हो गई और पुलिया के नीचे नाले में गिर गई। नाले में पानी बहुत गहरा था ऐसे में कार का ज्यादातर हिस्सा डूब गया। हादसे में महेंद्र सिंह और मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। महेन्द्र सिंह की बाघपुरा में किराने की दुकान है और बेटा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।
ग्रामीणों ने कांच तोड़कर बेटे को निकाला बाहर
स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ने पर वे तुरंत बचाने के लिए नदी में उतरे। तब तक पानी में डूबने के कारण दम तोड़ चुके थे। बेटे को ग्रामीणों ने कार के कांच तोड़कर बड़ी मशक्कत से नदी से बाहर निकाला। फिर तुरंत उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ग्रामीणों की सूचना पर बाघपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
दंपती के शव को नाले से निकालकर एमबी हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इधर, घटना के समाचार मिलने पर बाघपुरा गांव के लोगों में गहरा शोक जताया है। घटना के बाद बाघपुरा में बाजार बंद कर दिया गया।

Jan Jagrati Sangam
👇04👇
*सांवरा सेठ की निकली रथयात्रा: गुलाल के रंग में रंगे श्रद्धालु, दर्शन के लिए उमड़े भक्त*

चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित कृष्णधाम श्रीसांवलिया जी मंदिर में सोमवार को जलझूलनी एकादशी पर रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में चार अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भगवान के दर्शन के लिए रथ यात्रा में शामिल हुए। लोग गुलाल के रंग में रंगे हुए थे, मानो जैसे गोकुल की होली हो। ठाकुर जी को चांदी के रथ पर सवार कर सरोवर तक झुलाने ले जाया गया।
इस शाही सवारी में हाथी, ऊंट, घोड़े भी आगे चल रहे थे। जहां से सवारी निकली, वहां ठाकुर जी पर फूल और अबीर बरसाए गए। इससे पहले मंदिर के शिखर पर गुलाबों की पुष्प वर्षा की गई। रथ यात्रा में ढोल, ताशा, वादन प्रस्तुति और महाराष्ट्रीयन घंटी वादन की भव्य प्रस्तुति भी हुई।

जमकर लगाए जयकारे
श्री सांवलिया जी में राजभोग आरती के बाद मंदिर पुजारियों ने भगवान के बाल स्वरूप को चांदी के रथ पर स्थापित कर रथयात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगा रहे थे। भगवान को चांदी के रथ में स्थापित करने के बाद श्रद्धालुओं ने जम कर जयकारे लगाए। चार राज्यों से आए श्रद्धालु दर्शन करने राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भक्तजन चित्तौड़ आए हुए थे। रथ पर पुष्प और गुलाल की वर्षा की गई। रथयात्रा में बैंड-बाजे, हाथी, घोड़े, ध्वज निशान आदि भी चल रहे थे। यह रथ यात्रा सांवलिया जी के हर मोहल्ले से निकली।
महाराष्ट्रीयन घंटी वादन की हुई प्रस्तुति
यह रथयात्रा शाम को गिरदाखेड़ा मार्ग स्थित सांवलिया एनिकट पहुंची और भगवान को पूजा के बाद स्नान कराया गया। ठाकुर जी को झुलाया भी गया। रथ को कस्बे के हर गली-चौराहों से भ्रमण करवाते हुए ले जाया गया। इस दौरान मकानों के छत पर सवार श्रद्धालु लगातार पुष्प वर्षा और अबीर बरसाए। इससे पहले हेलिकॉप्टर से भी ठाकुर जी पर पुष्प वर्षा की गई। तोप से गुलाल छोड़ा गया। रथयात्रा में ढोल, ताशा, वादन प्रस्तुति और महाराष्ट्रीयन घंटी वादन की भव्य प्रस्तुति भी हुई।

Jan Jagrati Sangam
👇05👇
*शौच करने गई तीन साल की बच्ची से शराबी ने किया था दुष्कर्म, न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा*

घर के बाहर शौच करने गई तीन साल की मासूम का दुष्कर्म करने के दोषी को जिला न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दुष्कर्म की यह घटना करीब एक साल पहले बानमोर कस्बे में हुई थी।
मुरैना । घर के बाहर शौच करने गई तीन साल की मासूम का दुष्कर्म करने के दोषी को जिला न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दुष्कर्म की यह घटना करीब एक साल पहले बानमोर कस्बे में हुई थी। शासन की ओर से पैरवी करने वाली विशेष लोक अभियोजक प्रतिभा उमरैया ने बताया कि 13 सितंबर 2022 को बानमोर के वार्ड 15 फूलपुर में रहने वाली महिला शाम के समय घर के काम-काज में जुटी थी। इसी दौरान तीन साल की बेटी को शौच लगी। महिला ने बेटी को घर के बाहर झाड़ियों में बैठा दिया। वह काम करने घर के अंदर चली गई।
बेटी आधा घंटे बाद भी घर नहीं आई। महिला बाहर निकली, लेकिन वहां बेटी नहीं मिली। महिला ने बेटी को तलाशना शुरू कर दिया। इसी दौरान झाड़ियों के बीच गिर्राज उर्फ करुआ पुत्र बुद्धाराम रजक (38) निवासी फूलपुर नजर आया। महिला ने पास जाकर देखा तो जमीन पर बेटी बदहवाश हालत में पड़ी थी। नशे में धुत करुआ रजक ने मासूम से दुष्कर्म किया था। महिला मदद के लिए चिल्लाई तो आरोपित उसे धक्का देकर भाग गया।
कोर्ट ने माना दुष्कर्म का दोषी
बानमोर पुलिस ने आरोपित करुआ रजक पर पाक्साे और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया। सोमवार को जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट शिप्रा पटेल ने फैसला सुनाते हुए करुआ रजक को दुष्कर्म का दोषी करार दिया। उसे उम्रकैद की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Jan Jagrati Sangam:
👇06👇
*11KV विद्युत लाइन की चपेट में आई महिला: बहीपार्शनाथ गांव में छत पर कपड़े सूखा रही थी, गंभीर हालत में उपचार जारी*
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में एक महिला 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। मामला बहीपार्शनाथ गांव का है। यहां सोमवार को एक महिला घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी तभी वह विद्युत लाइन से झुलस गई। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत से नीचे गिर गई महिला
सोमवार सुबह गांव की ही अवंतिबाई मेघवाल जब अपनी घर की छत पर कपडे सुखाने गई तो छत के ठिक पास से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन ने महिला को अपनी चपेट मे ले लिया। महिला छत से नीचे गिर गई, और गंभीर घायल हो गई। परिजन महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला उपचार चल रहा है।
उधर, ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रिहायशी इलाके में रही 11 केवी की हाई टेंशन विद्युत लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इस लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को लिखित में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, जिम्मेदार अधिकारी और जागरूक जनप्रतिनिधियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। लिहाजा सोमवार को एक बड़े हादसे को देखना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते उक्त जानलेवा विद्युत लाइन नहीं हटी तो ग्रामीणों को आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।

Jan Jagrati Sangam:
👇07👇
*बोर में बंद लाश की गुत्थी सुलझी: प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर लाश को चम्बल नदी में फेंका था*

उज्जैन ज़िले के नागदा शहर में दो दिन पहले चंबल नदी में बोरे में बंद महिला का शव मिला था। महिला के सिर एवं गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करना प्रतीत हो रहा था । अज्ञात महिला के हाथ पर वरदीबाई नाम का गुदा हुआ था। पुलिस ने इस अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है। महिला की हत्या अवैध संबधो के चलते प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि अंधे क़त्ल की घटना में बोर में बंद जिस महिला का शव बरामद हुआ था उसकी पहचान वरदी बाई के रूप में हुई। नागदा पुलिस ने आसपास लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि जिस दिन महिला घर से सब्जी मंडी का कहकर निकली थी और घर वापस नहीं लौटी, उस दिन आखरी बार उसे ग्राम खुरमुडी निवासी रतन गुर्जर के साथ देखा गया था। रतन गुर्जर को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने इस संबंध मे उससे पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने के लिए कई तरह की कहानियां बनाता रहा लेकिन जब उससे पुलिस द्वारा जुटाए गए सबुतो के आधार पर सख्ती से पूछताछ की गई तो रतन गुर्जर ने बताया कि वह वरदीबाई को करीब ढेड साल पहले से जानता था, जब वह उसे अपने खेत पर सोयाबीन काटने के लिए साथ में लेकर अपने खेत गया था उसके बाद उसकी वरदीबाई के साथ संबंध बढ़ते गए। वरदीबाई भी अपने पति से दूर रहती थी। इधर रतन की पत्नी भी उसे कई साल पहले छोड़ कर जा चूकी थी। इस दौरान रतन गुर्जर के द्वारा वरदीबाई पर लाखो रुपये खर्च किए गए। वरदी बाई रतन के ऊपर उसकी जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रही थी जिसके कारण रतन काफी तनाव में था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम -
मंगलवार को रतन, वरदीबाई को उसके घर के पास से अपनी मोटर साईकल पर बैठाकर शाम के समय ग्राम खुरमुडी स्थित अपने खेत पर लेकर गया जहां उसका वरदीबाई से जमीन उसके नाम पर करने की बात पर झगड़ा हुआ और रतन ने एक दराते से वरदीबाई के गरदन चेहरे व सिर पर अनेक बार कर उसकी हत्या कर दी और अपने घर से एक बोरा लाकर वरदीबाई का शव भरकर अपनी मोटर सायकल पर बांध कर चंबल नदी के पुल के ऊपर से नदी में फेंक दिया, साथ ही मृतिका का मोबाईल फोन भी रतन ने चंबल नदी में फेंक दिया था। रतन ने पुलिस को बताया कि वरदीबाई की हत्या करने के बाद उसने अपने पहने हुए कपडे तथा वरदीबाई के चांदी कमरबंद कडे, बिछीयां व मंगलसूत्र उतारकर अपने घर के पास एक कचरे के ढेर में छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jan Jagrati Sangam:
👇08👇
*महिला बनाती थी रुपये का दबाव, परेशान प्रेमी ने दराती से किए आठ वार, फिर चंबल नदी में फेंका शव*
चंबल नदी में बोरे में मिले महिला के शव के मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। महिला प्रेमी पर पैसे के लिए दबाव बना रही थी।
उज्जैन । चंबल नदी में बोरे में मिले महिला के शव के मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। महिला प्रेमी पर पैसे के लिए दबाव बना रही थी। परेशान प्रेमी ने खेत पर महिला को ले जाकर दराते से हत्या कर दी। उसके बाद रकम निकालकर शव को बोरे में भरकर चंबल नदी में फेंका था।
21 सितंबर की शाम 6 बजे जूना नागदा पर चंबल नदी किनारे बोरे में महिला का शव मिला था। उसकी पहचान पाल्याकलां गांव निवासी वरदीबाई के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, इसमें प्रेमी रतन गुर्जर निवासी गांव खुरमुड़ी को शंका के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। शनिवार की रात सख्ती करने पर रतन ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया।
खेत पर दोनों के बीच हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार रतन से महिला के अवैध संबंध थे। वह हमेशा पैसे के लिए रतन पर दबाव बनाती थी। 19 सितंबर को वरदीबाई व रतन बाजार में मिले। चर्चा करने के बाद रतन बाइक पर बैठाकर खेत पर ले गया। दोनों में पैसे को लेकर विवाद हुआ।
महिला पर किए आठ वार
रतन में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने खेत पर पड़े दराते से लगभग आठ वार किए, जिससे महिला की वहीं मृत्यु हो गई। मारने के बाद आरोपित घर से बोरा लेकर आया। बोरे में शव को बांधकर बाइक पर रखकर चंबल नदी में फेंक दिया। मारने के बाद आरोपित ने महिला के पांव के कड़े, कंदोरा, मंगलसूत्र निकाल लिए। महिला का मोबाइल भी रख लिया। हालांकि पुलिस मामले का पर्दाफाश सोमवार को करने की बात कर रही है।

Jan Jagrati Sangam
👇09👇
*जहरीले जानवर के काटने से 17 वर्षीय की मौत:रात को सोते समय काटा, परिजन पहले झाड़फूंक के लिए ले गए फिर पहुंचे अस्पताल*

नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत आने वाले गाड़ी लोहार बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय बालक को अज्ञात जहरीले जानवर के काट लिया था। घटना रविवार रात की है जिसके बाद पहले परिजन पहले देव स्थान पर ले गए। बाद में बालक को इलाज के लिए नीमच के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था।
मगर इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन बालक के शव लेकर नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ओर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मामले में सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक बालक का नाम नैना लाल पिता भीमा लाल उम्र 17 वर्ष जाति गाड़ी लोहार निवासी कुकड़ेश्वर है। जहरीले जानवर ने बालक को तब काटा जब बालक रात में अपने घर पर सो रहा था और उसे अचानक हाथ पैर काट लिया।
Jan Jagrati Sangam:

👇10👇
*ब्लैकमेलर महिला को जेल भेजा: पहले कारोबारी पर रेप-ब्लैकमेल का आरोप लगाया, फिर बोली- पुलिस ने झूठा फंसाया*

इंदौर में ऑनलाइन कारोबारी को रेप और ब्लैकमेल के झूठे मामले में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने महिला पर लगे आरोपों को सही पाया और उसे जेल भेज दिया। 7 अप्रैल को कारोबारी ने महिला के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने महिला को धारा 384 के तहत आरोपी बनाया था। इसके बाद से ही महिला फरार चल रही थी। उसके इंदौर आते ही शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट के सामने पेश होने और पुलिस के पूछताछ करने के दौरान उसने महिला पुलिस अफसरों से कहा कि मुझे झूठा फंसाया गया है। उसने ब्लैकमेलिंग न रेप का झूठा केस दर्ज कराया है। अफसरों ने चार महीने तक मामले की जांच की और कोर्ट ने भी महिला पर पुलिस द्वारा लगाई गई धाराएं सही पाई।
शनिवार को सुनवाई के दौरान महिला ने कोर्ट के सामने जमानत मांगी लेकिन कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। हालांकि पीड़ित कारोबारी राहुल शर्मा ने कोर्ट से अपील की है कि इसमें झूठा केस लगाने का मामला भी बनता है, इसलिए महिला पर धाराएं बढ़ाई जाना चाहिए। इस पर कोर्ट ने ब्लैकमेल करने की धारा 389 बढ़ाने के आदेश लसूड़िया पुलिस को दिए हैं।

पति पर के खिलाफ भी दिया आवेदन
राहुल शर्मा ने 21 अगस्त को लसूड़िया पुलिस के साथ वरिष्ठ अफसरों को आवेदन दिया। आवेदन में फरारी के दौरान मदद करने के मामले में पति पर आरोप लगाए। कहा कि पति को भी आरोपी बनाया जाए। इतना ही नहीं राहुल ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि दोनों ने प्रकरण से बचने के लिये तलाक के फर्जी पेपर तैयार किए हैं।
ऐसे समझिए पूरा मामला
2019 में कारोबारी राहुल शर्मा के घर के सामने महिला अपने बच्चे और परिवार के साथ रहने आई थी। यहां महिला और कारोबारी की पहचान हो गई। 2021 में राहुल की पत्नी के मायके जाने के दौरान आरोपी महिला ने राहुल के घर आना-जाना शुरू किया। दोस्ती होने के बाद राहुल से महिला के शारीरिक संबंध बन गए।
महिला ने फोटो वीडियो बना लिए और राहुल को ब्लैकमेल किया। महिला ने राहुल को अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का दबाव भी बनाया। राहुल के इंकार करने पर महिला वसूली करने लगी। इसके बाद राहुल से बैंक ओर ज्वेलरी के माध्यम से अलग-अलग खातों में लाखों रुपए ले लिये। बाद में रेप केस में समझौता करने की बात पर 30 लाख रुपए और मांगे। इससे तंग आकर राहुल ने महिला की शिकायत कर दी।

Jan Jagrati Sangam:
👇11👇
*करोड़ों रुपए का एमटीएफई फर्जीवाड़ा: एमटीएफई की पार्टनर कंपनी का मालिक गिरफ्तार, क्रिप्टो एक्सचेंजर बाइनेंस से रतलाम पुलिस ने फ्रिज करवाया अकाउंट*

रतलाम जिले सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में ऑनलाइन एप और एलएलएम बिजनेस के नाम पर आम लोगों के मेहनत की कमाई डुबोने वाली फर्जी कंपनी एमटीएफई को लेकर रतलाम पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है । एमटीएफई के स्थानीय प्रमोटर हुजैफा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद अब रतलाम पुलिस ने फर्जी कंपनी की हिस्सेदारी कंपनी कलीन के मालिक योगानंद को गिरफ्तार किया है।
खास बात यह है की रतलाम पुलिस ने स्पेन में क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंजर बाइनेंस से संपर्क कर लोगों की जमा राशि को फ्रीज भी करवाया है। बेंगलुरू से संचालित फर्जी कंपनी के मालिक योगानंद सहित गिरफ्तार स्थानीय सहयोगी संदीप टांक निवासी प्रतापगढ़, गोविन्द सिंह चंद्रावत निवासी जवाहर नगर को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि एमटीएफई का फ्राड इटंरनेशनल स्टार पर चल रहा है। भारत के अलावा इस फ्राड पर सिंगापुर, श्रीलंका की एजेंसियां जांच में जुटी है। भारत में सबसे पहले रतलाम पुलिस ने इस फर्जी एमटीएफई ऑनलाइन कंपनी को लेकर पहली कार्रवाई की है। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी एमटीएफई ने श्रीलंका में हुए क्रिकेट लीग के दौरान विज्ञापन तक दिखाया था। धीरे-धीरे लोगों को झांसे में लेकर यह फर्जीवाड़ा करने लगे। भारत में ही करीब 10 लाख 68 हजार से भी ज्यादा अकाउंट हैं। रतलाम पुलिस ने देश में पहली बार इस स्तर तक कार्यवाही की है। आगे जाकर इस मामले में ईडी और केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में शामिल हो सकती हैं। इसके लिए उनसे पत्राचार किया जा रहा है।
रतलाम जिले के हुजैफा जमाली के साथ गोविंद सिंह पिता रतन सिंह चंद्रावत निवासी जवाहर नगर, संदीप पिता फकीर चंद्र निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। गोविंद और संदीप न केवल प्रचार कर रहे थे, बल्कि उन्हें जानकारी थी कि बॉयनेंस कंपनी का वीडियो दिखाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसके बावजूद वे निवेश करने वाले लोगों से उनके क्यूआर कोड और नगद में पैसा लेकर कंपनी के लिए निवेश करवा रहे थे। इन तीनों के अलावा बैंगलोर में कलिन नाम से फर्जी कंपनी बनाकर रुपयों को ब्लैक से वाइट करके निकालने में मदद करने वाले योगानंदा निवासी बेंगलुरू को भी गिरफ्तार किया है। योगानंदा कलिन कंपनी का मालिक बताया जा रहा है।
रतलाम एसपी की अपील धोखाधड़ी का हुए शिकार तो पुलिस को करें शिकायत
एसपी ने वीडियो संदेश जारी कर अपील की है कि किसी भी व्यक्ति ने ऐसा निवेश किया है तो बेझिझक पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाए ।एसपी ने बताया कि रतलाम जिले के जो लोग पुलिस के पास आए थे, उनकी एफआईआर दर्ज करके कार्यवाही को पहली बार इस मुकाम तक पंहुचाया है। बाइनेंस कंपनी से संपर्क करके 39 लाख रुपए फ्रीज़ करवाए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि जिसने भी यहां निवेश किया है, वह क्यूआर कोड, नाम, एड्रेस आदि के साथ जानकारी पुलिस को भेजे। संभवत: उनका पैसा भी वापस मिल सकता है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फ्राड इंटरनेशनल लेवल पर है और जितने ज्यादा लोग सामने आएंगे राशि जारी करवाने के लिए विदेशी एजेंसियों पर कार्यवाही के लिए उतना दबाव बनाया जा सकेगा।

Jan Jagrati Sangam:
👇12👇
*अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 42 किलोग्राम मय कार के किमती 12,84,000 रूपये के जप्त कर 02 आरोपीयों गिरफ्तार*

रतनगढ़। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ बी.एस. गोरे एंव उनकी टीम उप निरीक्षक भगवतसिंह तंवर द्वारा एक सफेद रंग की बिना नम्बर की वेन्यु कार से 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 42 किलोग्राम मय कार के किमती 12,84,000 रूपये के जप्त कर 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.09.2023 को पुलिस थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के परिवहन करने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस थाना रतनगढ की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रतनगढ-जावदा रोड नारदा के पास पुलिया के पास पहुचकर नाकाबन्दी की गई, नाकाबन्दी के दौरान देहपुर तरफ से एक बिना नम्बर कि सफेद रंग कि कार आती दिखाई दी जिसे घेराबन्दी कर रोका तथा वेन्यु कार के चालक से नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम प्रभुलाल पिता सोराम कुमावत उम्र 30 साल निवासी ग्राम देहपुर थाना रतनगढ तथा चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हेमराज पिता छीतरमल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी देहपुर थाना रतनगढ का होना बताया गया। उक्त वेन्यु कार की तलाशी लेते कार की डिक्की में छीपाकर ले जाये जा रहे 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला, जिसे जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीयों के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपीयों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एंव उनकी टीम उप निरीक्षक भगवतसिंह तंवर, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक मोहनप्रकाश, आरक्षक कृष्णा धाकड, आरक्षक संजयसिंह चौहान, आरक्षक तेजकरण जोशी, आरक्षक राहुलसिंह शक्तावत, आरक्षक सुरेश धनगर का सराहनीय योगदान रहा।

Jan Jagrati Sangam:
👇13👇
*बदनामी के डर से युवती ने किया सुसाइड: चाय पीते समय पिता को शेयर हो रहे वीडियो के बारे में बताया, एक घंटे बाद फांसी लगाई*

कोटा, शादी से दो महीने पहले एक युवती ने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने से एक घंटे पहले उसने पिता के साथ बैठकर चाय पी। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे अपने एक वीडियो के बारे में बताया। थोड़ी देर बाद पिता के खेत पर जाने के बाद फांसी लगा ली। मामला बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे का है। 23 सितंबर की शाम को युवती ने फांसी लगाई थी। एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 24 को देर रात युवती की मौत हो गई। लाखेरी थाना एएसआई अंबेराज ने बताया 23 सितंबर की शाम को 22 साल की युवती ने घर में फांसी लगाई थी। जिसकी देर रात मौत हो गई। कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। वीडियो शेरयर होने की बात भी नहीं बताई। फिर भी सभी एंगल से जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
बेटी से कहा था परेशान न हो
मृतका के पिता भंवर लाल ने बताया कि उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटी व बेटे की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी 22 साल की थी। 10 वीं तक पढ़ाई की थी। पांच महीने पहले ही उसकी सगाई की थी। आने वाली देवउठनी (23 नवंबर) पर उसकी शादी होनी थी। शनिवार शाम 4 बजे चाय पीते समय उसने किसी वीडियो के बारे में बताया था। उसने कहा कि गांव की महिलाएं उसके कथित वायरल वीडियो के बारे में बातें कर रही हैं। जिस पर बेटी से कहा था इस बारे में पता कर लेंगे, परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके बाद मैं चारा लेने चला गया। बहू और पत्नी खेत पर थी। घर पर बेटी अकेली थी। उसने बदनामी के डर से कमरे में फांसी लगा ली। शाम 5 बजे बेटे के साथ घर पहुंचा। बेटी को आवाज दी तो वो बाहर नहीं आई। बेटे ने गेट तोड़ा तो वह फंदे पर तड़प रही थी। उसे उतारकर लाखेरी हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया गया। कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Jan Jagrati Sangam:
👇14👇
*नीमच की बेटी परिधि भटनागर ने जिले एवं क्षेत्र का नाम किया ऊंचा, इस शार्ट फ़िल्म में निभाया किरदार*

चित्तौड़गढ़। 1947 में डूंगर पुर रास्तपाल की वीर कालीबाई भील के जीवन की घटना पर आधारित नई शार्ट फ़िल्म वीरबाला I एम के पी पी प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई जिसका स्पेशल प्रीमियम बेटी दिवस के दिन किया गया। यह फ़िल्म महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के महत्व को संदेश देती है।
इस शार्ट फ़िल्म में परिधि भटनागर ने काली बाई की माँ का रोल अदा किया। इस फ़िल्म का निर्देशन एवं सम्पादन शुभम दाधीच ने किया। कहानीकार शुभम दाधीच,व सौरभ दाधीच,चल चित्रण सौरभ दाधीच, मैनेजमेंट अरुण उमरिया ने किया। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में भूमिका भट्ट, परिधि भटनागर,देवेंद्र कुमार बारेठ, तनवीर पठान, राजेन्द्र कुमार व फिरोज खान रहे। चित्तौड़गढ़ में बेटी दिवस के दिन अपनी नई शॉर्ट फिल्म वीरबाला का स्पेशल प्रीमियर किया गया। चित्तौड़गढ़ के कई वरिष्ठ , महिलाओं, युवाओं सहित विशिष्ट अतिथि गण पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुशीला लड्ढा, हस्तकला संवर्धन अधिकारी, वस्त्र मंत्रालय मनोहर मीणा, इंस्पेक्टर नारकोटिक्स, राजस्व मंत्रालय योगेश खींची के बीच फिल्म का प्रीमियम किया गया। इस फिल्म को देखने के बाद प्रतिक्रिया रही कि ऐसी छुपी हुई स्वतंत्रता सेनानी को लोगों के बीच में लाना बहुत बड़ी बात है आज हमको भी इस फिल्म के माध्यम से वीर कालीबाई भील के बारे में जानकारी मिली
Jan Jagrati Sangam:

👇15👇
*भाजपा की दूसरी सूची जारी, 39 प्रत्याशियों का टिकट फ़ाइनल हुआ*

🔸कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया,,यहां पर सुदर्शन गुप्ता का विरोध लंबे समय से चलता आ रहा है,,इस हिसाब से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी संजय शुक्ला के लिए चैलेंजिंग सीट साबित हो सकती है,,,याने अब महू की सीट रिक्त हुई है तो यहां से उषा ठाकुर की दावेदारी प्रबल होती नजर आ रही है
,क्रमांक 2 से दादा दयालु और क्रमांक तीन से कैलाश जी के पुत्र आकाश प्रबल दावेदार में है,,

🔸इंदौर विधानसभा क्रमांक एक की तरह ही एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है,जिसमें दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है,,,

🔸वहीं उज्जैन जिले के अंचल की बात कि जाए तो नागदा खाचरोद से डॉ तेज बहादुर सिंह,,और देपालपुर से मनोज पटेल के नाम फाइनल हुए हैं,इस तरह दूसरी सूची में भाजपा ने 39 प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगाई है,,,

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त इस तारीख क़ो आएगी* *जबलपुर से ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन*

इंदौर : राजा रघुवंशी को पत्नी ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

*गांधीसागर अभयारण्य को अपना नया घर बनाने के बाद चीतों को रास आ रही नीलगाय, हर दूसरे दिन कर रहे शिकार*

*बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के स्थानांतरण होने पर बिदाई कार्यक्रम संपन्न।*

*पैसे के लिए गजब की लालसा महिला ने कुत्ते के साथ किया सेक्स, वीडियो पोस्ट किया तो हुई जेल* *500 डॉलर कमाने के चक्कर में लगा 10 हजार जुर्माना*

*रिटायर्ड फौजी बेटियों के ताने से था परेशान, चार करोड़ की संपत्ति; मंदिर में कर दि दान*

*कार्यालय प्राचार्य गोविंदराम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा जिला रतलाम मध्य प्रदेश*

*एक माँ की बेटी के प्रति क्रूरता जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, क्या माँ-बेटी का रिश्ता इतना कमजोर हो सकता है? अपने बॉयफ्रेंड से कराया 13 साल की बेटी का रेप, एक नहीं कई बार और फिर*

*कल लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे पैसे*

*कलेक्‍टर ने किया जूना मालाहेड़ा में एक करोड़ की लागत से स्‍थापित बकरीपालन प्रोजेक्‍ट का निरीक्षण*