*एक करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार।* *668 किलो 300 ग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा व 02 अवैध पिस्टल, 06 जिन्दा कारतुस तथा 02 क्रेटा कार एवं 03 बाईक जब्त।*

*जन जागृति संगम न्यूज*


चित्तौड़गढ़, 29 सितम्बर। शुक्रवार को डीएसपी बड़ीसादड़ी, थाना डूंगला व थाना बड़ीसादड़ी पुलिस द्वारा थाना डुगला के बडवाई गांव में खेत पर बने नोहरे पर अवैध डोडाचुरा भण्डारण एवं परिवहन करते हुए पांच आरोपीयों को गिरफ्तार कर 668 किलो 300 ग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा व 02 अवैध पिस्टल मय 06 जिन्दा कारतुस तथा दो क्रेटा कार एवं 03 मोटरसाईकिलें को जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ से अधिक है।
     पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिला चित्तौडगढ़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम, अवैध भंडारण एवं धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन में डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में थाना डुंगला व थाना बडीसादडी के पुलिस जाब्ता द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गांव बडवाई थाना डुगला के आबादी क्षेत्र से दूर एक खेत पर बने नोहरे में अवैध रूप से भण्डारण कर गाडियो में भरकर अवैध डोडा चुरा को बेचने की फिराक में बैठे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर मौके से आरोपी बडवाई थाना डुंगला जिला चितौडगढ़ निवासी गोपाल जोशी, भुपेन्द्र कुमार जोशी व मुकेश कुमार जोशी पुत्र डालचन्द जोशी एवं आरणिया थाना लसाड़िया जिला उदयपुर निवासी 23 वर्षीय दिनेश पुत्र कानाराम मीणा तथा बडवाई थाना डुगला जिला चितौड़गढ़ निवासी 42 वर्षीय नक्षत्रमल पुत्र शंकरलाल अहीर को गिरफ्तार किया है। वहीं मोके से कुल 668 किलो 300 ग्राम अवैध अफिम डोडाचुरा, 02 अवैध पिस्टल मय 06 जिन्दा कारतुस व दो क्रेटा कार एवं 03 मोटरसाईकिलें को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

     पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्पूर्ण माल, वाहन व हथियार को जब्त कर थाना डूंगला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

*कार्यवाही करने वाली टीम:-*
डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया, एएसआई प्रेमनाथ, हैड कानि. पन्नालाल, सुरेशचन्द मीना, भगवानसहाय कानि. ओमप्रकाश, भवरलाल, विरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, मदन, बलाल कानन, अचलाराम व रामुलाल।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*