*पपिता के जूस मे जहर मिलाकर पिया , पुरे परिवार ने किया सुसाइड जाने क्या वजह देखें पुरी खबर

जन जागृति संगम न्यूज़



जयपुर। जयपुर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया। आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान परिवार के सदस्यों ने जूस में जहर मिलाकर पी लिया था। सभी लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया और बेटे को भर्ती कर लिया। सोमवार को इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं।

SHO उदयसिंह यादव ने बताया कि बालाजी विहार, निवारू रोड निवासी नवीन सैन (41), उसकी पत्नी सीमा सैन (39) और बेटा मयंक (14) ने रविवार रात को पपीता के जूस में जहर मिलाकर पी लिया था। रात करीब 10:30 बजे बड़ा बेटा अनुराग मेडिकल शॉप से घर पहुंचा तो गेट अंदर से बंद मिला।

करीब 15 मिनट तक आवाज लगाने के बाद भी तीनों ने गेट नहीं खोला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए तो तीनों बेहोशी की हालत में मिले। तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मयंक ने इलाज के दौरान सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।

थानाधिकारी ने बताया- नवीन मूलतः गांव बसावा तहसील नवलगढ़ (झुंझुनूं) का रहने वाला था। वह पिछले 10 साल से अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ बालाजी विहार, निवारू रोड पर रहता था। उसकी वैद्यजी का चौराहा पर मेडिकल शॉप है, जिसे बड़ा बेटा अनुराग संभालता है।

यादव ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नवीन की दोनों किडनी खराब थी। बीमारी और मकान का कर्ज होने के कारण पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस को मौके पर जहर के खाली पाउच और एक गिलास में जूस मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि नवीन ने जूस में जहर मिलाकर खुद पीया और पत्नी-बेटे को भी पिला दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*