*चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, सोना 100 रुपए प्रति तोला बढ़ा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच. चांदी ने कीमतों में रफ्तार पकड़ी ली है। इस मामले में सोना भी पीछे नहीं हट रहा है। चांदी की कीमतें 800 रुपए प्रतिकिलो बढ़ गई है, जबकि सोना प्रति 10 ग्राम 100 रुपए महंगा हो गया है। इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन है। ऐसे में सोना-चांदी महंगा होना, कहीं न कहीं शादियों की चमक को फिका कर सकता है। हाल ही में त्योहारी का सीजन खत्म हुआ है। अब वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है।
खासकर मालवा में शादियों के अवसर पर वधू को सोने या चांदी के आभूषण देने का रिवाज है। यह रिवाज सदियों से चला आ रहा है। अगर इस वेडिंग सीजन में सोना या चांदी खरीदने का मानस बना रहे है, तो यह आपके खर्चें को प्रभावित करेगा। क्योंकि 73 हजार 500 रुपए प्रतिकिलो में बिकने वाली चांदी के दाम बढकऱ 74 हजार 300 रुपए हो गए है। इस तरह एक से 2 दिन में ही चांदी के दाम रुपए प्रतिकिलो बढ़ गए है। इसी तरह 62150 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना बढकऱ 62250 हो गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*