*ग्वालियर में युवक की डंबल मारकर की हत्या, फिर किए 400 टुकड़े, पुलिस कर रही अंगों की तलाश*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर जिले में एक युवक की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने युवक को मारने के बाद 400 टुकड़े करके अंगों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था. पुलिस ने हत्या के आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं अब इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को शहर में मौजूद नाले के पास लेकर गई. जहां उन्होंने अंग फेंके थे. बता दें डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस बाप-बेटे की तलाश में थी. 57 दिन बार इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझी है.
28 सिंतबर को मिला था शव: आपको बता दें 28 सितंबर को ग्वालियर में जनकगंज थाना क्षेत्र के रामकुई गेंडेवाली सड़क स्थित स्वर्ण रेखा नाले में एक व्यक्ति का शव टुकड़ों में बरामद हुआ था. जहां सबसे पहले नाले से कटा हुआ धड़ मिला था. पुलिस ने जांच में पाया कि शव शहर के ही बहोड़पुर झाड़ू मोहल्ला निवासी राजू खान का है. पुलिस ने शव के टुकड़ों को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेज कर तस्दीक शुरू कर दी थी. वहीं राजू खान के परिवार ने स्मैक तस्कर कल्लू खान और बेटे नाजिम पर हत्या का आरोप लगाया था.
पिता कोर्ट में हुआ पेश, बेटे को आगरा से किया गिरफ्तार: वहीं जब दोनों आरोपियों को लाश मिलने की जानकारी मिली तो वह गायब हो गए थे. जिसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया. लिहाजा पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर दोनों की तलाश कर रही थी. इसी बीच पिता कल्लू खान पुलिस से बचने के लिए नशाखोरी केस को लेकर कोर्ट में पेश हो गया. जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया, लेकिन बेटा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. कुछ दिन बाद कल्लू खान का बेटा नाजिम को आगरा से गिरफ्तार किया गया था. दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात कबूली.

डंबल से मारकर की हत्या:पूछताछ में आरोपी बाप-बेटे ने बताया कि कल्लू खान और नाजिम का राजू से झगड़ा हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया था कि वह पुलिस के पास पहुंच गया था. वहीं मामले में राजीनाम को लेकर 21 सितंबर को कल्लू खान ने राजू को घर बुलाया. जहां राजीनामा के बदले राजू ने 20 हजार रुपए मांगे. जिसके बाद पैसे देने की बात कहकर राजू को लेकर दोनों सत्यानारायण की टेकरी वाले घर पर पहुंचे. यहां पैसे की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. तभी कमरे में रखे डंबल से उसके सिर पर मारकर राजू की हत्या कर दी. दोनों आरोपियों ने करीब दो से तीन बार राजू के सिर पर डंबल से वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई.
शव के किए 400 टुकड़े: आरोपियों ने राजू की लाश के 400 टुकड़े किए, इसके बाद 15 थैलों में भरकर स्वर्ण रेखा नाले में फेंक दिया. पुलिस ने कल्लू खान के घर से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंबल भी बरामद कर लिया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच:पुलिस का कहना है कि कल्लू को भी अलग से रिमांड पर ले जाकर नाजिम के बयानों की तस्दीक कराई जाएगी. कल्लू का आपराधिक रिकार्ड भी बताया गया है. पुलिस उसे तलाश रही थी, लेकिन उसने अपने आप को एक मामले में जेल में निरुद्ध करा लिया था. बेटे की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ था.
और अधिक पोस्ट जानकारियाँ देखें जन जागृति संगम एप पर 👇👇
लेटस्ट लिंक खबरे देखें 👇

विडियो वर्ड न्यूज़ देखें 👇
संदेश सुविचार दर्शन शुभकामनाएँ विडियोज देखें 👇
दिलचस्प भक्तिपूर्ण आलौकिक आध्यात्मिक प्रेरक प्रसंग विडियोज देखें 👇👇
संगम न्यूज WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/KPs2dypSclR7LBvixlAPp9

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*