*रीवा में भी लुटेरी दुल्हन, शादी से पहले ही दूल्हे के परिवार को ठगकर हुई नौ दो ग्यारह*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

रीवा।शहर के समान थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर एक युवती ने युवक को ठग लिया दोनों की शादी तय होने के बाद ओली की रस्म हुई। परिवार ने होने वाली दुल्हन को रस्म के दौरान कुछ जेवर,साड़ी और अन्य सामान दिया था लेकिन रातों रात ही यह दुल्हन अपनी मां के साथ चंपत हो गई।बताया जाता है कि यहां रहने वाले एक ब्राह्मण परिवार ने अपने परिचित की मदद से यह शादी तय करवाई थी दरअसल युवती की मां ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति से शादी की चर्चा की थी.इसके बाद यह रिश्ता तय हुआ था युवक की माने तो उसने ही कुछ दिन पहले इस युवती को किराए का मकान दिलवाया था और साथ ही उसको पांच हजार रुपये और राशन की व्यवस्था की थी। 

*वारदात में मां भी शामिल*
पीड़ित युवक ने बताया कि शादी तय होने के बाद ओली की रस्म हुई थी जिसमें उसके माता-पिता ने अपने होने वाली बहू के लिए साड़ी,जेवर और कुछ अन्य सामान रस्म में दिया था गुरुवार को यह रस्म हुई थी और इसके एक दिन बाद ही वह भाग गई इस घटना में उसकी मां भी शामिल है। जब पीड़ित युवक दूसरे दिन उसके घर पहुंचा तो मकान खाली था। 

*पुलिस में शिकायत दर्ज*
घटना शुक्रवार की है इसके बाद उस युवती की काफी तलाश की गई और जब कुछ पता नहीं चला तब पीड़ित युवक ने समान थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया पुलिस मामले की जांच कर रही है और उस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी है।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*