*10 हजार रू. के वांछित ईनामी आरोपी को पिपलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार*

जन जागृति  संगम  न्यूज़ 
9302003334 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- दिनांक 04.02.2016 को पिपलिया मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना से ट्रेलर की घेराबंदी की थी जिसमें चालक द्वारा घेराबंदी को तोड़कर गाड़ी ना रोकने एवं पुलिस फोर्स पर फायर किया गया था। मौके से ट्रेलर का चालक और उसके साथी फरार हो गये थे, ट्रेलर की तलाशी लेने पर 32 क्विंटल 68 किलो डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल एवं दो राउण्ड बरामद किये गये थे। उक्त पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पिपलिया मण्डी पर धारा 307, 353, 427 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया था। अपराध की विवेचना में उक्त ट्रेलर का स्वामी जाकीर हुसैन पिता मोहम्मद फारूख निवासी गांधी नगर जीरन जिला नीमच होना पाया गया था जिसे अपराध में आरोपी बनाया गया था जो कि वर्ष 2016 से अपने निवास पते से फरार होना पाया गया था। पूर्व में उक्त आरोपी की तलाश कई बार उसके निवास पते एवं रिश्तेदारी में की गई परन्तु आरोपी पुलिस की गिरफत से बाहर था। पुलिस अधीक्षक मंदसौर ने उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये की ईनामी उद्घोषणा जारी की गई थी। जांच के दौरान पिपलिया मंडी पुलिस ने आरोपी जाकीर हुसैन निवासी गांधी नगर जीरन को उसके ससुराल सुभाष नगर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से गिरफ्तार किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां