*किसानों से ई केवाईसी अपडेशन की अपील किसान थोड़े से प्रयास से हर साल प्राप्त कर सकते हैं 12 हजार रुपए - कलेक्टर *


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

*रीवा। किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू की गई है। इन दोनों योजनाओं से पात्र किसानों को हर साल 12 हजार रुपए की राशि प्राप्त होती है। इसके लिए पात्र किसान का बैंक खाता डीबीटी होना और ई केवाईसी अपडेट होना आवश्यक है। जिले में राजस्व महाअभियान में सभी पात्र किसानों के ईकेवाईसी अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से छोटे किसानों की कई जरूरतें पूरी हो जाती हैं। पात्र किसान थोड़े से प्रयास से हर साल 12 हजार रुपए की राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें केवल अपना बैंक खाता डीबीटी कराना है तथा आधार संख्या बैंक खाते में दर्ज करानी है। बैंक शाखा जाकर अथवा पटवारी से संपर्क कर किसान छोटी सी कमी को दूर कराकर 12 हजार रुपए का लाभ प्राप्त करें।*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां