*परित्यागता, तलाकशुदा, विधवा दिव्यांगजनों का विवाह परिचय सम्मेलन 31 को*

जन जागृति  संगम  न्यूज़ 
9302003334 


नीमच। कलेक्टर महोदय दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान एवं प्रेरणा मूकबधिर संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग विवाह योग युवक युवती विवाह परिचय सम्मेलन 31 जनवरी बुधवार 2024 को आयोजित किया जाएगा ।
दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण के लिए एवं उन्हें शासन की समुचित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत दिव्यांगजनो की अग्रणी संस्था दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश बलदेवा जांगिड़ एव प्रेरणा मुक्ति संघ के खुमान कुंवर भारद्वाज ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया की संयुक्त तत्वावधान में विवाह योग्य सभी श्रेणी के दिव्यांगजनों का विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन 31 तारीख बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला चिकित्सालय के सामने रेडक्रॉस सोसाइटी में आयोजित किया जाएगा। विवाह परिचय सम्मेलन में परित्यागता, तलाकशुदा, विधवा दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे । एक पक्ष दिव्यांग होने की स्थिति में एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश के निवासी होने दशा में 2 लाख की राशि का लाभ एवं दोनों पक्षों का दिव्यांग होने के दिशा में एक लाख रुपए व विधवा महिलाओं को कल्याणी योजना के तहत पुनः विवाह होने पर रुपये 2 लाख का लाभ शासन द्वारा दिया जाएगा। कल्याणकारी योजना तलाकशुदा परित्याग महिलाएं विवाह करने की दिशा में उन्हें भी 2 लाख की सहायता का लाभ शासन से दिलाया जाएगा । संस्था अध्यक्ष रामप्रकाश बलदेव जांगिड़, प्रेरणा मूकबधिर संघ की खुमान कुंवर भारद्वाज ने सभी विवाह योग दिव्यांग युवक, युवतियों  अभिभावकों एवं सभी तलाकशुदा, परित्याग, विधवा बहनों से उनके परिजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजन भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं |

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*